Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Kidney Day 2022: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आज ही डाइट में शामिल करे ये 4 ड्रिंक्स

आज 10 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2022) मनाया जा रहा है। किडनी मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए किडनी की आवश्यकता होती है इसलिए इसको स्वस्थ रखना बेहद जरुरी है। डाइट इस सिलसिले में प्रमुख भूमिका अदा कर सकती है। किडनी को साफ करनेवाले कुछ ड्रिंक्स आपको बताने जा रहे है जिनके नियमित सेवन से आप अपनी किडनी का ख्याल रख सकते हैं...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 2:46:11

World Kidney Day 2022: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आज ही डाइट में शामिल करे ये 4 ड्रिंक्स

आज 10 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2022) मनाया जा रहा है। किडनी मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए किडनी की आवश्यकता होती है इसलिए इसको स्वस्थ रखना बेहद जरुरी है। डाइट इस सिलसिले में प्रमुख भूमिका अदा कर सकती है। किडनी को साफ करनेवाले कुछ ड्रिंक्स आपको बताने जा रहे है जिनके नियमित सेवन से आप अपनी किडनी का ख्याल रख सकते हैं...
kidney,kidney health,drinks good for kidney,healthy drinks,healthy living,Health tips चुकंदर का जूस

चुंकदर विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटिऑक्सीडेंट्स का बढ़िया स्रोत है। चुंकदर का जूस शरीर की सफाई करने में भी मदद करता है, खास तौर पर किडनी की। कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स में चुकंदर शानदार है जो किडनी को प्रभावी और स्वस्थ रखने में मदद करता है। kidney,kidney health,drinks good for kidney,healthy drinks,healthy living,Health tips नींबू का रस

नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रेत है। साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है। विटामिन सी बीमारियों और विकारों के जोखिम को कम करने में मददगार पोषक तत्व है। नींबू में पाया जानेवाला विटामिन सी किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। नींबू का रस यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है। नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है, जो पाचन के लिए आवश्यक है। kidney,kidney health,drinks good for kidney,healthy drinks,healthy living,Health tips अदरक का जूस

अदरक में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन, आयरन जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। जैसे सर्दी और खांसी से राहत दिलाता है, पाचन और वजन कम करने में मदद करता है। अदरक का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स में भी भरपूर होता है और किडनी के काम को सुधार करने में मदद करता है। अदरक हार्ट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। अदरक के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो तो आप अदरक का सेवन रोजाना कर सकते हैं। kidney,kidney health,drinks good for kidney,healthy drinks,healthy living,Health tips नारियल का पानी

नारियल का पानी पीने से शरीर में डी हाइड्रेशन की कमी दूर होती है। इसके अलावा बॉडी इम्युनिटी को मजबूत करने में और बीमारियों से हमें सुरक्षित रखने में भी ये काफी कारगर होता है। अगर आप किडनी की समस्या के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल करना ठीक रहेगा, क्योंकि ये विटामिन्स में भरपूर होता है। लेकिन, ध्यान रहे कि आपको नारियल का पानी इस्तेमाल करना है, न कि फल, क्योंकि उसमें सोडियम अधिक पाया जाता है, जो किडनी की सेहत के लिए नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology