न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खजूर : पौष्टिक, बलवर्धक, पित्तनाशक...सहित कई गुणों से युक्त, माना जाता है पूर्ण आहार

आयुर्वेद के अनुसार खजूर मधुर, पौष्टिक, बलवर्धक, श्रमहारक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक, वीर्यवर्धक और शीतल...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 1:41:42

खजूर : पौष्टिक, बलवर्धक, पित्तनाशक...सहित कई गुणों से युक्त, माना जाता है पूर्ण आहार

आयुर्वेद के अनुसार खजूर मधुर, पौष्टिक, बलवर्धक, श्रमहारक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक, वीर्यवर्धक और शीतल गुणों वाला है। खजूर और खारक में विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार कहा जाता है। इसलिए उसे सभी उपवास में शरीर के संघर्षण की आपूर्ति करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

ताजे, हरे खजूर का रायता बनाया जाता है। खजूर की चटनी बनती है। केक और पुडींग में खजूर का उपयोग किया जाता है। खारक सूखे मेवे का हिस्सा है। खजूर के पत्तों से घर का छप्पर, झाडू, ब्रश आदि बनाया जाता है। इसके तने इमारतों के आधार के तौर पर उपयोगी है। इसके रेशे रस्सियां बनाने के काम आते हैं।

coronavirus,date palm,date,date palm medicine,date palm advantages,date chutney,antioxidant,fiber,energy,bones,blood sugar,health article in hindi

एंटीऑक्सीडेंट क्रिया से भरपूर

एंटीऑक्सीडेंट क्रिया मुख्य रूप से चेहरे और शरीर की त्वचा को निखारने का कार्य करती है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी एंटीऑक्सीडेंट क्रिया की भूमिका होती है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, खजूर में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा देखी गई है। इसलिए आप चाहें तो एंटीऑक्सीडेंट फूड सोर्स के रूप में खजूर को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

coronavirus,date palm,date,date palm medicine,date palm advantages,date chutney,antioxidant,fiber,energy,bones,blood sugar,health article in hindi

हड्डी स्वास्थ्य

खजूर मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर और मैंगनीज का अच्छा स्रोत है । ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही इनसे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, खजूर विटामिन-के से भी भरपूर होता है, जो खून को गाढ़ा करने और हड्डियों को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है। नॉर्थ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी की खजूर में बोरॉन भी होता है, ये एक ऐसा खनिज है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है।

coronavirus,date palm,date,date palm medicine,date palm advantages,date chutney,antioxidant,fiber,energy,bones,blood sugar,health article in hindi

ऊर्जा बढ़ाने वाला

स्वाद और प्राकृतिक गुणों से भरपूर खजूर आपको ऊर्जा भी देता है। खजूर के रोजाना सेवन से इसके सहायक पोषक तत्व आपको दिनभर थकान महसूस नहीं होने देते। खजूर खाने से दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार इसमें मौजूद पोषक तत्व फ्रूटोज और ग्लूकोज की वजह से होता है ।

coronavirus,date palm,date,date palm medicine,date palm advantages,date chutney,antioxidant,fiber,energy,bones,blood sugar,health article in hindi

फाइबर से भरपूर

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों की बात की जाए तो छुहारा इसमें विशेष स्थान रखता है। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, खजूर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। फाइबर मुख्य रूप से पाचन क्रिया को ठीक करने और पेट से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए बेहतरीन पोषक तत्व माना जाता है। इसलिए फाइबर पोषक तत्व की पूर्ति के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते हैं।

coronavirus,date palm,date,date palm medicine,date palm advantages,date chutney,antioxidant,fiber,energy,bones,blood sugar,health article in hindi

ब्लड शुगर सामान्य बनाए रखने में

खजूर खाने के फायदे कई सारे हैं लेकिन आपको लग रहा होगा कि यह मीठा होता है फिर भी यह सेहतमंद कैसे है। आपको बता दें कि खजूर में प्राकृतिक मिठास होती है और इसमें रिफाइंड शुगर वाली हानिकारक मिठास नहीं होती है। रिफाइंड शुगर का सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है जो शरीर के लिए हानिकारक है। यह कैलोरी आपके शरीर के विटामिन और मिनरल्स का इस्तेमाल करती है जिससे शरीर में इनकी कमी होने लगती है। खजूर के फायदे इसमें मौजूद प्राकृतिक मिठास के कारण भी है क्योंकि प्राकृतिक शुगर आसानी से टूट जाती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग