न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

इंसान की लाइफस्टाइल का सुव्यवस्थित होना बहुत जरूरी हैं क्योंकि इसी से आपकी सेहत जुड़ी होती हैं। खराब लाइफस्टाइल केवल बीमारियों को ही जन्म नहीं देती बल्कि ये शरीर के अंगों को भी खराब करना शुरू कर देती है, खासतौर से किडनी। किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 6:16:26

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

इंसान की लाइफस्टाइल का सुव्यवस्थित होना बहुत जरूरी हैं क्योंकि इसी से आपकी सेहत जुड़ी होती हैं। खराब लाइफस्टाइल केवल बीमारियों को ही जन्म नहीं देती बल्कि ये शरीर के अंगों को भी खराब करना शुरू कर देती है, खासतौर से किडनी। किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। यह मुख्य रूप से यूरिया, क्रिएटिनिन, एसिड जैसे नाइट्रोजनयुक्त वेस्ट मटेरियल उत्पादों से ब्लड को फिल्टर करने के लिए जिम्मेदार होती है। खून से विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थ निकालकर यह शुद्ध रक्त बनाती हैं। लेकिन फिर भी देखा गया है कि बहुत ही कम लोग इसकी चिंता करते हैं और अपनी कुछ गलत आदतों की वजह से इसे नुकसान पहुंचाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किडनी को खोंखला करने का काम कर रही हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

ओवरईटिंग

अगर आप अभी भी स्वाद और अपने मन के हिसाब से ज्यादा खाना पेट में भर लेते हैं तो संभल जाएं। ये केवल शरीर में मोटापा ही नहीं बढ़ाता बल्कि इससे किडनी के डैमेज होने का भी खतरा रहता है। ओबेसिटी से परेशान लोगों में किडनी डैमेज होने के चांस ज्यादा होते हैं।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

दवाइयों की ओवर डोज

पेन किलर और बॉडी बिल्डिंग हेल्थ सप्लीमेंट्स ज्यादा खावे पर किडनी डैमेज होने का कारण बन सकता है। अगर आप उन्हें पुराने दर्द, सिरदर्द या गठिया के लिए नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं, तो आपको उन्हें तुरंत बंद करने की सलाह दी जाती है।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

नींद की कमी

रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी होती है। अगर आप हर दिन इससे भी कम घंटे सोते हैं तो ये ना केवल ब्लड प्रेशर को हाई कर देगा। बल्कि स्ट्रेस और हार्ट डिसीज के साथ किडनी की बीमारी का भी खतरा हो जाएगा।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

ज्यादा नमक खाना

कुछ लोग खाने में ऊपर से नमक डाल कर खाते हैं। आपकी ये आदत किडनी के लिए खतरा पैदा करता है क्योंकि वे न केवल ज्यादा सोडियम लोड उत्पन्न करते हैं बल्कि हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी बनते हैं। इसलिए, फूलगोभी, ब्लूबेरी, समुद्री भोजन और स्वस्थ अनाज जैसे फ्रेश, कम सोडियम वाले खाने की चीजों को खाने पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

पानी कम या ज्यादा पीना

कम मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस ठीक तरीके से बाहर नहीं निकल पाते और शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है। वहीं अगर आप रोजाना 8-10 गिलास से ज्यादा पानी पी लेते हैं तो इससे किडनी पर ज्यादा प्रेशर हो जाता है और किडनी फंक्शन पर असर पड़ता है। जिससे किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

बहुत ज्यादा शक्कर खाना

बहुत ज्यादा चीनी खाने से मोटापा हो सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, जिससे गुर्दे की बीमारी होती है। इसलिए शक्कर कम खाएं। इसके अलावा, बिस्कुट, मसालों, अनाज और सफेद ब्रेड रोजाना खाने से बचें क्योंकि इन सभी में चीनी होती है।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

यूरिन रोककर रखना

जब भी यूरिन का एहसास हो फौरन यूरिन पास करना जरूरी है। अगर आप लंबे वक्त तक यूरिन को रोककर रखते हैं तो इससे ना केवल किडनी पर प्रेशर पड़ता है बल्कि बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जो कि किडनी और यूरिन इंफेक्शन को जन्म देते हैं।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

बहुत ज्यादा नॉनवेज

ज्यादा मीट खाने से आपकी किडनी भी खराब हो सकती है। पशु प्रोटीन ब्लड में हाई मात्रा में एसिड उत्पन्न करने के लिए जाना जाता है जो गुर्दे के लिए नुकसानदायक हो सकता है और एसिडोसिस का कारण बन सकता है। एसिडोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें किडनी तेजी से पर्याप्त एसिड को दूर नहीं कर पाती है।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

स्मोकिंग अधिक करना

स्मोकिंग करने से आपकी किडनी पर प्रेशर पड़ता है। ज्यादा स्मोकिंग करना किडनी फेल होने का कारण बनता है। स्मोकिंग करने से शरीर में ब्‍लड वेंस प्रभावित होती हैं, जिससे ब्‍लड फ्लो धीमा हो जाता है और किडनी को बहुत ज्यादा तनाव महसूस होने लगता है। धूम्रपान और तम्बाकू के सेवन से ऐथेरोस्कलेरोसिस रोग भी होता है, जिसकी वजह से ब्लड वेसेल्स में ब्लड का बहाव धीमा पड़ जाता है और किडनी में रक्त कम जाने से उसकी काम करने की क्षमता कम होने लगती है।

किडनी के लिए घातक साबित हो रही हैं आपकी ये 10 आदतें, सुधार करने में ही आपकी भलाई

एक्सरसाइज ना करना

रोजाना एक्सरसाइज ना करने पर गुर्दे की परेशानिया होने लगती हैं। बहुत देर तक बैठे रहना किडनी की बीमारी के विकास से जुड़ा है। रोजाना एक्सरसाइज ब्लडफ्लो और मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है, जो किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा है। अगर आप ज्यादा वजन वाले हैं, तो वजन कम करना बहुत मददगार होता है। हफ्ते में कम से कम 4 बार 40 मिनट की सैर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों के नाम आए सामने, घायलों की जानकारी भी उजागर
लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों के नाम आए सामने, घायलों की जानकारी भी उजागर
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका