न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण आए सामने, दिखते ही हो जाए सावधान

डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के लक्षण भी अलग हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं ताकि समय रहते इसे बढ़ने से रोका जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 8:21:39

ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण आए सामने, दिखते ही हो जाए सावधान

कोरोना वायरस का खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) दुनिया के साथ भारत में भी तबाही मचा रहा है। राज्यों में पाबंदियों का दौर शुरू हो चुका है। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन भले ही हल्का हो लेकिन इसकी संक्रामकता दर बहुत ज्यादा है और कोई भी इसकी चपेट में आसानी से आ सकता है। अभी तक देश में ओमिक्रॉन के 1200 केस सामने आ चुके हैं। गुरुवार को अकेले महाराष्ट्र में ही ओमिक्रॉन के 198 नए मामले मिले, जिससे यहां कुल केस बढ़कर 450 हो गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण देश में पहली मौत भी दर्ज की गई है। हाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में 52 साल के मरीज की 28 दिसंबर को म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। गुरुवार को उसके सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आई, जिसमें उसे ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है। मृतक मरीज हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इससे कोरोना के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं, जिसमें दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस सामने आए हैं। देश में शुक्रवार देर रात तक 16,489 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। वहीं 220 लोगों की जान गई है। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के लक्षण भी अलग हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं ताकि समय रहते इसे बढ़ने से रोका जा सके।

कोरोना महामारी की पिछली दोनों लहरों में बुखार, सर्दी-खांसी जैसे आम लक्षण थे। लेकिन ओमिक्रॉन से बुरी तरह प्रभावित यूनाइटेड किंगडम के एक शोधकर्ता ने 2 नए लक्षणों की पहचान की है। ये लक्षण आमतौर पर कोरोना वायरस से संबंधित नहीं हैं।

किंग्स कॉलेज लंदन में जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार, ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण मितली और भूख न लगना हैं। उनके मुताबिक, ये लक्षण उन लोगों में भी पाए जा रहे हैं, जिन्हें कोरोना वैक्सीन लग चुकी है और उन लोगो में भी मिल रहे हैं जिन्हें कोरोना की बूस्टर डोज लगा दी गई हैं।

प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार, 'लोगों में मितली, हल्का बुखार, गले में खराश और सिरदर्द जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं।'

वहीं अमेरिका में रोग नियंत्रण केंद्र (CDC) के मुताबिक, ओमिक्रॉन से जुड़े कुछ सामान्य लक्षण खांसी, थकान, कफ और नाक बहना हैं। इसके अलावा पीठ के निचले हिस्से में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और रात में पसीना आना भी ओमिक्रॉन के खास लक्षण हैं।

कुछ हफ्ते पहले सिंगल सेल डायग्नोस्टिक कंपनी IncellDx के लिए काम करने वाले डॉ ब्रूस पैटरसन ने दावा किया कि पिछले वैरिएंट की तरह इस वैरिएंट में स्वाद और गंध की क्षमता खत्म नहीं हो रही है। ओमिक्रॉन, पैरैनफ्लुएंजा (Parainfluenza) नामक वायरस के समान दिखता है।

स्किन पर नजर आता है ओमिक्रॉन का लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को अपनी स्किन पर ध्यान देने की सलाह दी है। इस वैरिएंट की वजह से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। ZOE कोविड लक्षण स्टडी एप के अनुसार, ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर लोगों ने स्किन पर चकत्ते की शिकायत की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये एक प्रमुख लक्षण है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन में दो अलग-अलग तरह के स्किन रैशेज देखने को मिल सकते हैं। पहले वाले में ये स्किन रैशेज में बहुत ज्यादा और अचानक उभरते हैं। ये छोटे-छोटे दानों की तरह हो सकता है जिसमें तेज खुजली होती है। आमतौर पर ये तेज खुजली हथेलियों या तलवों से शुरू होती है। दूसरे तरह के रैशेज में ये घमौरी की तरह लगता है जो पूरे शरीर में फैल जाता है, हालांकि, कोहनी, घुटनों और हाथ-पैरों की स्किन पर ये ज्यादा पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर