न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योग के दौरान की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं आपकी सेहत पर भारी, जानें और रहें सतर्क

योग की अधिकांश गलतियां आसानी से टाली जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं योग के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 11:55:37

योग के दौरान की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं आपकी सेहत पर भारी, जानें और रहें सतर्क

अच्छी सेहत के लिए कई लोग अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करते हैं। योग की मदद से शरीर को मजबूत बनाया जा सकता हैं। योग पौराणिक काल से चला आ रहा हैं जो आपके शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करता हैं। हर कोई अपनी समस्या के अनुसार योग करता हैं। लेकिन योग के दौरान अनजाने में आपके द्वारा की गई गलतियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। योग की अधिकांश गलतियां आसानी से टाली जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं योग के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,yoga mistakes

​सांस लेने की गलत तकनीक का इस्तेमाल करना

किसी भी योग वर्कआउट में श्वास तकनीक को बनाए रखना जरूरी है। लेकिन एक योग अभ्यास के दौरान धीमी और गहरी सांस को नियंत्रित करना कठिन होता है। हर योगा पेाज में एक अलग श्वास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। अच्छे रिजल्ट्स के लिए इसे विनियमित किया जाना चाहिए। अगर आप बिगनर हैं, तो यह गलती आप से हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि ब्रीदिंग टेक्नीक को करने के लिए योग ट्रेनर से मदद लें।

Health tips,health tips in hindi,yoga mistakes

विचारों के साथ व्यायाम करना

योग का मकसद शरीर को व्यायाम करने के साथ मन को अपने वश में करना होता है। अगर योगा पोज के दौरान आपके मन में तमाम गलत विचार उत्पन्न हो रहे हैं या आपका ध्यान भटक रहा है, तो भटकते ध्यान के साथ योगा पोज से होने वाले लाभ आपको कम ही मिलेंगे।

Health tips,health tips in hindi,yoga mistakes

​सस्ता और गंदा योगा मेट इस्तेमाल करना

पहली बार योग शुरू करने पर आप लोग हमेशा सस्ते योगा मेट खरीद लेते हैं । लेकिन वास्तव में एक सस्ते मैट पर योग करना आपको अभ्यास में आगे बढऩे से रोक सकता है। क्योंकि कुछ देर बाद ये सस्ते मैट फिसलने लगते हैं और आकार में नहीं रह पाते। इतना ही नहीं, योग करने के दौरान यह आपको विचलित करता है यहां तक की आपको चोट भी लग सकती है। योगा मैट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह न केवल आपके जोड़ों, घुटनों और हथेलियों के लिए कुशनिंग का काम करता है बल्कि किसी भी तरह की फिसलन से आपको बचाने में मदद करता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली योगा मैट ही खरीदें।

Health tips,health tips in hindi,yoga mistakes

नियमित प्रैक्टिस न करना

वैसे योग में महारत हासिल करना इतना भी आसान नहीं है। सही तकनीकों और पोज को समझने में काफी वक्त लग जाता है। एक या दो बार में आप योग में परफेक्शन हासिल नहीं कर सकते। एक कहावत है "अभ्यास ही व्यक्ति को परफेक्ट बनाता है"। इसलिए योग का नियमित रूप से अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

Health tips,health tips in hindi,yoga mistakes

सही कपड़े न पहनना

अगर आप योग क्लासेस या सेशन जॉइन करने जा रहे हैं, तो आपको कपड़ों पर खासतौर से ध्यान देना होगा। दरअसल, योग के लिए शरीर के अंगों को महत्वपूर्ण रूप से मोड़ने की जरूरत होती है। टाइट या खुले हुएकपड़े आपको अपनी संास और योग मुद्रा पर ध्यान केंद्रित करने में विचलित कर सकते हैं। इसलिए योग करते समय हमेशा ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है , जिसमें आपको मूवमेंट करने में आसानी हो। हॉट योग के लिए आपको नमी सोखने वाले कपड़े पहनने चाहिए। वहीं विन्यास और अष्टांग क्लासेस के लिए आरामदायक और खिंचाव वाले कपड़ों की सलाह दी जाती है। हल्के व्यायम और क्लासेस के लिए ढीले-ढाले कपड़े अच्छे हैं।

Health tips,health tips in hindi,yoga mistakes

शवासन को स्किप करना

अगर आप शवासन नहीं कर रहे हैं, तो सभी आसनों को करते हुए भी आप उचित लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे। योग सेशन के हर स्टेज को पूरा करने के बाद आखिरी में 5-8 मिनट तक शवासन जरूर करना चाहिए। चाहें फिर आपका सेशन कितना भी कठिन और लंबा क्यों न हो। सीटेड मेडिटेशन भी योग अभ्यास को अच्छी तरह से समाप्त करने का बेहतर तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग