Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cancer Day 2022: 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जल्द करवा ले ये 3 टेस्‍ट, वरना ये कैंसर ले सकता है जान

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर है, जे गर्भाशय ग्रीवा के ऊतकों को प्रभावित करता है। इसे योनि, मूत्राशय, मलाशय यहां तक की फेफड़ों तक भी फैलने में बहुत देर नहीं लगती। सर्वाइकल कैंसर वैश्विक स्तर पर महिलाओं की मौत का कारण बन रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 2:55:01

World Cancer Day 2022: 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जल्द करवा ले ये 3 टेस्‍ट, वरना ये कैंसर ले सकता है जान

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर है, जे गर्भाशय ग्रीवा के ऊतकों को प्रभावित करता है। इसे योनि, मूत्राशय, मलाशय यहां तक की फेफड़ों तक भी फैलने में बहुत देर नहीं लगती। सर्वाइकल कैंसर वैश्विक स्तर पर महिलाओं की मौत का कारण बन रहा है। सर्वाइकल कैंसर सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर दुनियाभर की महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम प्रकार का कैंसर है। सर्विकल कैंसर एकमात्र ऐसा कैंसर है जिसे करीबन पूरी तरह से होने से रोका जा सकता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है नियमित सर्वाइकल स्क्रीनिगण करवाना और असुरक्षित यौन व्यव्हार से बचना। डॉक्टर्स कहते हैं कि महिलाओं को एक निश्चित उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर की जांच जरूर कराना चाहिए। 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन नियमित जांच कराने से कम उम्र में ही इस तरह के कैंसर का निदान कर समय पर इलाज किय जा सकता है। भारत जैसे विकासशील देशों में जागरूकता न होने कारण अधिकतर महिलाओं में यह कैंसर अग्रिम चरणों में ही सामने आता है।
who can undergo cervical cancer screening,when should women get cervical cancer screening,cervical cancer,what is cervical cancer,Health,Health tips,health news ​सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए स्क्रीनिंग के तरीके

नियमित सर्वाइकल स्क्रीनिंग करवाना सर्विकल कैंसर को होने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। स्क्रीनिंग गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर में एडवांस स्क्रीनिंग गर्भाशय ग्रीवा और उसकी कोशिकाओं में किसी भी असामान्यता का पता लगाने में मदद कर सकती है। सर्वाइकल स्क्रीनिंग में आप स्मीयर टेस्ट और एचपीवी टेस्ट शामिल हैं। who can undergo cervical cancer screening,when should women get cervical cancer screening,cervical cancer,what is cervical cancer,Health,Health tips,health news ​पेप स्मीयर टेस्ट (Pap Smear Test)

पेप स्मीयर टेस्ट गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में किसी भी तरह के बदलाव का पता लगाने के लिए एक पेल्विक टेस्ट है। डॉक्टर गर्भाशय ग्रीवा की सतह से सेल्स को एकत्रित करते हैं, ताकि इस तरह के कैंसर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। आमतौर पर 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए पीएपी टेस्ट की सिफारिश की जाती है। जरूरी होने पर एचपीवी टेस्ट (HPV Test ) के साथ संयुक्त रूप से पांच साल बाद फिर से कराया जा सकता है। who can undergo cervical cancer screening,when should women get cervical cancer screening,cervical cancer,what is cervical cancer,Health,Health tips,health news वीआईए स्क्रीनिंग (VIA Screening)

एसिटिक एसिड के साथ विज्युल इंस्पेक्शन गर्भाशय ग्रीवा के घावों का पता लगाने में मदद कर सकता है। 26-30 वर्ष की महिलाओं के लिए प्रभावी तरीका है, जिसमें सरल उपचार और सर्वाइकल कैंसर के शुरूआती लक्षणों का निदान शामिल है। वीआईए पॉजीटिव पाए जाने वाली महिलाओं का सर्वाइकल बायोप्सी के तुरंत बाद क्रायोथैरेपी के जरिए इलाज किया जा सकता है। who can undergo cervical cancer screening,when should women get cervical cancer screening,cervical cancer,what is cervical cancer,Health,Health tips,health news एचपीवी टेस्ट (HPV Test)

ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) 99 प्रतिशत मामलों में सर्वाकल कैंसर के लिए जिम्मेदार है। यह टेस्ट एचपीवी की उपस्थिति का पता लगाने में मदद कर सकता है। एचपीवी HPV का ज्यादा पता लगाने से आपको सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एचपीवी वायरस को कैंसर में बदलने में कम से कम 10 साल लगते हैं। ऐसे में आपको निदान औ उपचार के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इन मामलों में कभी- कभी आपको डॉक्टर द्वारा दी गई संयुक्त रूप से पीएपी और एचपीवी टेस्ट की सलाह भी माननी पड़ सकती है।

एचपीवी इन्फेक्शन असुरक्षित यौन संबंध से फैलता है इसलिए कंडोम का प्रयोग करने से इस संक्रमण के होने का जोखिम कम किया जा सकता है। हालांकि यह वायरस सिर्फ योनिक संभोग से ही नहीं फैलता - यह अन्य प्रकार के यौन संपर्क जैसे गुप्तांग के त्वचा से संपर्क या सेक्स टॉयज़ के प्रयोग से भी हो सकता है। आप जितनी कम उम्र में नियमित रूप से यौन सम्बन्ध बनाने शुरू कर देते हैं, आपमें इस कैंसर के होने का जोखिम उतना ही ज़्यादा होता है। साथ ही, महिलाएं जिन्होंने एक से ज़्यादा पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाये हैं, उनमें इस बीमारी के होने का जोखिम ज़्यादा होता है।

आपको बता दे, हर साल वर्ल्ड कैंसर डे 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर की गंभीर और जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology