न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्तनपान कराने वाली महिलाएं ना करें इन 10 चीजों का सेवन, बच्चे को पहुंचता हैं नुकसान

किसी भी नवजात बच्चे के लिए शुरुआत के 6 महीने में उसकी मां का दूध ही सबसे पौष्टिक आहार माना जाता हैं जिससे उसका सर्वांगीण विकास होता हैं। ऐसे में मां बनने के बाद महिला पर बच्चे का पेट भरने और उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जिम्मेदारी आ जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 12:21:53

स्तनपान कराने वाली महिलाएं ना करें इन 10 चीजों का सेवन, बच्चे को पहुंचता हैं नुकसान

किसी भी नवजात बच्चे के लिए शुरुआत के 6 महीने में उसकी मां का दूध ही सबसे पौष्टिक आहार माना जाता हैं जिससे उसका सर्वांगीण विकास होता हैं। ऐसे में मां बनने के बाद महिला पर बच्चे का पेट भरने और उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जिम्मेदारी आ जाती है। महिलाएं जो खाती हैं उसका शरीर में बनने वाले दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर असर पड़ता हैं जो सीधे तौर पर बच्चों को प्रभावित करता हैं। ऐसे में स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने आहार पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं और उन चीजों को अवॉयड करना होता हैं जो बच्चों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन स्तनपान कराने वाली मां को नहीं करना चाहिए।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

सी-फूड

अगर आप सी-फूड खाती हैं तो आपको कुछ दिनों के लिए फिश आदि खाने से बचना चाहिए। एक धातु के रूप में, पारा बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। पारा के उच्च स्तर के लगातार संपर्क में आने से आपके बच्चों के नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। इससे उनका विकास प्रभावित हो सकता है। खासतौर से, आप ऐसी मछली खाने से बचें जिसमें मर्करी अधिक है जैसे- टूना, शार्क, और स्वार्ड फिश आदि। शेलफिश से जब तक संभव हो, बचने का प्रयास करें।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

खट्टे फल

खट्टे फल विटामिन सी का एक स्रोत हैं, लेकिन उनके अम्लीय घटक शिशु का पेट खराब कर सकते हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को विटामिन सी की पूर्ति के नींबू, अंगूर या संतरे की जगह एक अन्य विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों जैसे पपीता, अनानास, स्ट्रॉबेरी या पत्तेदार साग और आम का सेवन करना फायदेमंद हाेता है।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

गेहूं

गेहूं में ग्लूटन नामक प्रोटीन होता है जो कई बार नवजात शिशुओं को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए विशेषज्ञ स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गेंहू का सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्तनपान करने वाले शिशु के स्टूल में खून दिखता है तो ऐसा ग्लूटन इनटॉलरेंस के कारण हो सकता है। साथ ही, उन्हें पेट में दर्द और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

अजमोद और पुदीना

अजमोद और पुदीना दो जड़ी बूटियां हैं, जाे ज्यादा मात्रा में लिए जाने पर स्तन के दूध को कम कर सकते हैं। जब भी आप इन जड़ी-बूटियों को खाते हैं, तो अपने दूध की आपूर्ति की निगरानी करें, खासकर जब आपका बच्चा विकास की गति में है - वह चरण जब उसे सामान्य से अधिक दूध की आवश्यकता होती है। वास्तव में, माताएं अक्सर पुदीने की चाय पीती हैं, जोकि दूध उत्पादन को रोकती है।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

कॉफी और चॉकलेट

कॉफी और चॉकलेट में कैफीन होता है, और इसलिए एक ब्रेस्टफीडिंग मदर को इसे ना ही लेने की सलाह दी जाती है। दरअसल, कैफीन स्तन के दूध में रिस सकता है और यह आपके बच्चे के शरीर तक पहुंच सकता है। इससे बच्चे को चिड़चिड़ापन और नींद के पैटर्न में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप इन दो खाद्य पदार्थों के बिना नहीं रह सकते हैं, तो उनका सेवन सीमित करने का प्रयास करें। मसलन, दिन में एक या दो कप से अधिक कॉफी ना लें। इसी तरह, चॉकलेट के एक या दो टुकड़े लेने से नुकसान नहीं होगा।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

गैसीय खाद्य पदार्थ
आमतौर पर कहा जाता है कि अगर मां को गैस की समस्या है, तो बच्चे को भी गैस हो सकती है। ऐसे में हमें यह जानने की जरूरत है कि मां ने क्या खाया है, जिससे ऐसे प्रभाव नजर आ रहे हैं। कुछ खाद्य पदार्थ जो गैस पैदा कर सकते हैं जैसे ब्रोकली, गोभी, राजमा, छोले, काले चने, दाल, मूंगफली, आलू और मकई।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

मसालेदार भोजन

स्तनपान के दौरान मसालेदार भोजन से भी बचना अच्छा माना जाता है। अगर आपके शिशु को बार-बार पेट में दर्द की शिकायत होती है या उसे हर बार दस्त लग जाते हैं, तो ऐसे में आपको अपने आहार में मसालों को थोड़ा बैलेंस करके खाना चाहिए।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

शराब
शराब से पूरी तरह से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप शराब पीने के लिए बहुत ज्यादा बेचैन हैं, तो आपको एक से दो पैग से आगे नहीं बढ़ना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप अपने शिशु को अंतिम पेय के कम से कम चार घंटे बाद तक दूध न पिलाएं। हमेशा अपने बच्चे को स्तनपान कराने के बाद ही शराब का सेवन करें। शराब स्तन के दूध में अच्छी मात्रा में प्रवेश करती है और बच्चे को सुला सकती है।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

डेयरी प्रोडक्टस

यदि आपको डेयरी प्रोडक्टस से एलर्जी की समस्या रहती है तो इनसे दूर बनाए रखें।जब माँ डेयरी उत्पाद खाती है या दूध पीती है, तो एलर्जी स्तन के दूध में प्रवेश कर सकती है और बच्चे को परेशान कर सकती है। यदि आप डेयरी उत्पादों का सेवन करने के बाद अपने बच्चे में उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों का निरीक्षण करती हैं, तो इसका मतलब है कि आपको कुछ समय के लिए उन्हें खाना बंद करने की आवश्यकता है।

breastfeeding harmful substances,things to avoid while breastfeeding,substances not safe for breastfeeding,harmful items for breastfeeding mothers,what not to consume while breastfeeding,unsafe items for breastfeeding moms,prohibited substances while nursing,avoidable things during breastfeeding,harmful substances for breastfeeding infants,no-go items for nursing mothers,things not recommended for breastfeeding,substances impacting breastfeeding babies,unsafe elements during lactation,avoidable products for nursing moms,hazardous items for breastfeeding infants

लहसुन

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लहसुन का सेवन नुकसान तो नहीं करता है लेकिन इसमें पाए जाने वाले तत्व एलिसिन की गंध कई लोगों को परेशान करती है। मां अगर लहसुन खाती हैं तो संभव है कि ये स्मेल ब्रेस्ट मिल्क में भी मिल सकती है जो बच्चों को नापसंद हो सकती है। ऐसे में शिशु दूध पीने से कतराने लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत