न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हो सकता है जानलेवा, ये 5 दालें रखेगी इसे कंट्रोल में

दालों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, यही वजह है कि इन्हें कई तरीके से आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। दाल एक सुपरफूड है और ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Oct 2022 11:22:31

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हो सकता है जानलेवा, ये 5 दालें रखेगी इसे कंट्रोल में

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो खून की नसों में जमा होता है। हमारे शरीर को हेल्दी सेल्स बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है लेकिन शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल फैटी फूड खाने, एक्सरसाइज ना करने, ओवरवेट होने, स्मोकिंग और ड्रिंक करने के कारण बढ़ता है। कई बार यह जेनेटिक भी होता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट डिसीज, डायबिटीज और एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। अगर बात बैड कोलेस्ट्रॉल की करें तो यह हमारी आर्टरीज में जमा हो सकता है। वह शरीर के लिए कई जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे में कुछ खाद प्रदार्थों के बारे में बताया गया है जिनके सेवन से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में दालों के बारे में बताने जा रहे है जिनके नियमित सेवन से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

दालों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, यही वजह है कि इन्हें कई तरीके से आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। दाल एक सुपरफूड है और ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये प्रोटीन का सबसे भरोसेमंद स्त्रोत है साथ ही ये खनिज, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और पाचन क्रिया में मददगार फाइबर्स से युक्त होती हैं। दाल को पचा पाना बहुत आसान है। हर रोज दाल खाने से बॉडी एक्ट‍िव बनी रहती है। दालें न केवल प्रोटीन की कमी को पूरा करती हैं बल्क‍ि ये आयरन की जरूरत को भी पूरा करती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। तो चलिए आज हम उन 5 तरह की दालों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी कम हो जाता है और इनका सेवन वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है।

cholesterol,daal to reduce high cholesterol,cholesterol problem,tips to reduce high cholesterol,cholesterol bad for health,what is cholesterol,high cholesterol,low cholesterol,health news in hindi,healthy living,Health tips

मूंग की दाल

मूंग को आप दाल के रूप में या फिर स्पाउट्स के तौर पर भी खा सकते हैं, इनमें पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती, साथ ही फैट और कैलोरी कम पाई जाती है जिससे कोलेस्ट्रॉल और वजन कम होने लगता है। मूंग की दाल लिवर के लिए भी अच्छी मानी जाती है और इसका सेवन शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। एक कप पकी हुई मूंग दाल में 80% फोलेट होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा सप्लीमेंट है। इसे रेगुलर डाइट में शामिल करना बेहद जरुरी है।

cholesterol,daal to reduce high cholesterol,cholesterol problem,tips to reduce high cholesterol,cholesterol bad for health,what is cholesterol,high cholesterol,low cholesterol,health news in hindi,healthy living,Health tips

मसूर की दाल

मसूर की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, भारत में इसे काफी मात्रा में लोग खाना पसंद करते है। इसमें मौजूद प्रोटीन और डाइटरी फाइबर कोलेस्ट्रॉल को तो कम करता ही है इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। मसूर की दाल का सेवन वजन को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद रहता है।

cholesterol,daal to reduce high cholesterol,cholesterol problem,tips to reduce high cholesterol,cholesterol bad for health,what is cholesterol,high cholesterol,low cholesterol,health news in hindi,healthy living,Health tips

मोठ की दाल

मोठ की दाल भारत में इसे कचौड़ी के साथ मिलाकर काफी ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, क्योंकि इसका स्वाद बेहतरीन होता है। मोठ की दाल में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, सोडियम और जिंक पर्याप्त मात्रा में होता है। विभिन्न गुणों से भरपूर होने के कारण यह एक हेल्दी सुपरफूड है। मोठ दाल बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।

cholesterol,daal to reduce high cholesterol,cholesterol problem,tips to reduce high cholesterol,cholesterol bad for health,what is cholesterol,high cholesterol,low cholesterol,health news in hindi,healthy living,Health tips

उड़द की दाल

उड़द की दाल का सेवन भारत में सबसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, उड़द की दाल भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाती है। इसका इस्तेमाल इडली, डोसा और वड़ा जैसी अलग-अलग खाने की चीजों को बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए और सी की बहुत अधिक मात्रा होती है। यह वजन कम करने में भी मदद करती है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है उनको भी इस दाल का सेवन फायदेमंद रहता हैं।

cholesterol,daal to reduce high cholesterol,cholesterol problem,tips to reduce high cholesterol,cholesterol bad for health,what is cholesterol,high cholesterol,low cholesterol,health news in hindi,healthy living,Health tips

काबुली चना

काबुली चना जिसे हम छोला या सफेद चना भी कहते हैं न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। चने में लगभग 28% फॉस्फॉरस होता है। यह शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक है। यह हीमॉग्लोबीन की मात्रा बढ़ाकर किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। इसका सेवन कलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह आंत में पित्त के साथ मिलकर खून में बढ़े हुए कलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसकी वजह से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?