न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bappi Lahiri Death: इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार बप्‍पी दा को पिछले एक साल से ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या थी। जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। आइए जानते हैं कि आखिर ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया क्या है और इसके क्या लक्षण हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 11:35:12

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

पूरे देश को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्‍पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बप्पी दा ने मुंबई के क्रिट‍िकेयर अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं। बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था। बप्पी लाह‍िड़ी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार बप्‍पी दा को पिछले एक साल से ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या थी। जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। आइए जानते हैं कि आखिर ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया क्या है और इसके क्या लक्षण हैं।

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA)?

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) नींद से संबंधित एक ब्रीदिंग डिसऑर्डर है। इस बीमारी में सोते समय अक्सर सांस लेने की प्रक्रिया कुछ पलों के लिए रुक जाती है और इसके बाद यह फिर शुरू हो जाती है। मरीज को इसका पता भी नहीं चलता है। नींद में सांस रुकने की ये दिक्कत कुछ सेकंड्स से लेकर 1 मिनट तक हो सकती है। OSA तब होता है जब आपके गले में कोमल ऊतकों को सहारा देने वाली मांसपेशियां, जैसे कि आपकी जीभ और सोफ्ट पैलेट, आराम करने लगती हैं। इससे आपका वायुमार्ग छोटा हो जाता है या फिर बंद हो जाता है, और क्षण भर के लिए आपकी सांस लेना बंद कर देता है। OSA उम्रदराज़ पुरुषों में सबसे ज़्यादा देखा जाता है, लेकिन यह बच्चों सहित किसी को भी प्रभावित कर सकता है। सांस लेने में रुकावट देर तक रहने पर खून में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है और मरीज की मौत हो जाती है।

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के लक्षण (Symptoms of obstructive sleep apnea)

- दिन में बहुत नींद आना
- जोर-जोर से खर्राटे लेना
- सोते-सोते सांस रुकी हुई महसूस होना
- हांफने या घुटन के साथ अचानक जागना
- मुंह सूखना या गले में खराश
- सुबह का सिरदर्द
- ध्यान लगाने में कठिनाई
- मूड चेंज और डिप्रेशन
- हाई ब्लड प्रेशर
- यौनइच्छा में कमी
- सुबह सिर दर्द होना
- चीज़ों को भूल जाना
- सुस्ती
- रात में बार-बार नींद खुलना

इन बातों की शिकायत कर सकते हैं मरीज

- तेज़ खर्राटे लेना
- हांफना
- सांस न आना (चोकिंग)
- नाक से सांस लेते हुए आवाज़ आना
- सोते वक्त सांस में रुकावट आना

अगर OSA का इलाज न किया जाए तो इससे सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे...

- हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन)
- दिल की बीमारी
- स्ट्रोक
- डायबिटीज़
- दिल की धड़कनों का असामान्य होना
- पलमनरी हाइपरटेंशन

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

स्लीप एपनिया के कारण (Sleep apnea causes)

मोटापा

मोटोपे से ग्रसित लोगों को ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया की शिकायत ज्यादा रहती हैं। श्वास नली के ऊपरी हिस्से में फैट जमा होने से सांस लेने में मुश्किल हो सकती है। मोटापे से जुड़ी बीमारियां जैसे-हाइपोथायरॉइड और पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की वजह से भी ये बीमारी हो सकती है।

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

ज्यादा उम्र

60 की उम्र के बाद स्लीप एनपिया होने की संभावना बढ़ जाती है।

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

संकरी श्वासनली और अस्थमा

हो सकता है कि बचपन से ही आपकी श्वासनली संकरी रही हो। या फिर टॉन्सिल्स के बढ़ने की वजह से आपकी श्वासनली का रास्ता बाधित हो गया हो। कई रिसर्च में अस्थमा की बीमारी और ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया के बीच भी संबंध पाया गया है।

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या से ग्रसित मरीज में भी ये बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है।

Bappi Lahiri Death:  इस अजीब बीमारी से हुआ बप्पी लहरी का निधन, सोते वक्त रुक जाती थी सांस, जानें लक्षण और बचने के उपाय

धूम्रपान

धूम्रपान करने वालों में भी स्लीप एपनिया होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर परिवार में किसी को पहले स्लीप एपनिया की बीमारी रही है तो आपको भी इसके होने की संभावना ज्यादा है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को स्लीप एपनिया की बीमारी ज्यादा होती है। वहीं, महिलाओं में मेनोपॉज के बाद ये समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

क्या है इलाज

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का इलाज संभव है। इसमें एक ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है जो सोते समय आपके वायुमार्ग को खुला रखता है। इसके इलाज का एक और तरीका है जिसमें एक माउथपीस के जरिए निचले जबड़े पर दबाव डाला जाता है। कुछ मामलों में इसकी सर्जरी भी करानी पड़ती है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया में पीठ के बल सोने पर खर्राट ज्यादा आते हैं और करवट लेने पर शांत हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत

बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची

मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में

CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत

मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता

दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा