न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माइग्रेन के दर्द से है परेशान तो भूलकर भी ना खाएं ये 8 आहार, बढ़ेगी समस्या

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी हैं कि लोग खुद के लिए आराम और खानपान का समय भी नहीं निकाल पाते हैं जिसके चलते कई बिमारियों का सामना करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 9:38:02

माइग्रेन के दर्द से है परेशान तो भूलकर भी ना खाएं ये 8 आहार, बढ़ेगी समस्या

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी हैं कि लोग खुद के लिए आराम और खानपान का समय भी नहीं निकाल पाते हैं जिसके चलते कई बिमारियों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं में से एक हैं माइग्रेन की समस्या जिसमें इतना भयंकर सिरदर्द होता हैं कि मानो अभी कुछ क्षणों में ही सिर फट जाएगा। ऐसे में समय में आपको खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती हैं। आपकी द्वारा लिया गया गलत आहार माइग्रेन के दर्द की समस्या को और बढ़ा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में जिन्हें माइग्रेन के दर्द के दौरान भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

चॉकलेट

अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन के अनुसार, चॉकलेट को शराब के बाद माइग्रेन के हमलों के लिए दूसरा सबसे आम ट्रिगर माना जाता है। दरअसल, चॉकलेट में कैफीन और बीटा-फेनिलथाइलामाइन दोनों तत्व पाए जाते हैं, जो सिरदर्द की परेशानी को बढ़ा सकते हैं।

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

फ्रोजन खाद्य पदार्थ

फ्रोजन खाद्य पदार्थों जैसे- आइसक्रीम, पैकड्स इंस्टेंट फूड्स इत्यादि का सेवन करने से भी सिर दर्द बढ सकता है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा खाना खाते हैं, तो व्यायाम करने के बाद या आपका शरीर अधिक गरम होने पर आपको सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

नमकीन खाद्य पदार्थ

नमकीन खाद्य पदार्थ जिसमें विशेष रूप से नमकीन प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। सोडियम युक्त आहार का अधिक मात्रा में सेवन करने से रक्तचाप बढ़ सकता है, जिससे सिरदर्द या माइग्रेन का अटैक पड़ सकता है।

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

मोनोसोडियम ग्लूटामेट युक्त खाद्य पदार्थ

मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) ग्लूटामिक एसिड एक सोडियम नमक है, जो हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है। इसके अलावा MSG कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह कई मामलों में सुरक्षित होता है, लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह माइग्रेन अटैक का कारक भी हो सकता है।

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

मीट

डेली मीट, हैम, हॉट डॉग और सॉसेज सहित खाद्य पदार्थों में नाइट्रेट्स नामक संरक्षक होते हैं, जो रंग और स्वाद को बनाए रखते हैं। ये खाद्य पदार्थ नाइट्रिक ऑक्साइड को रक्त में छोड़ सकते हैं, जो मस्तिष्क में रक्त वाहिकाओं को पतला करता है। नाइट्रिक ऑक्साइड माइग्रेन को ट्रिगर करके का कारक हो सकता है।

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

अचार और फर्मेटेड फूड्स

अचार, फर्मेटेड फूड और मसालेदार खानों का अधिक मात्रा में सेवन करने से माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है। दरअसल, इस तरह के खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में टाइरामाइन हो सकता है। जो सिरदर्द का कारक हो सकता है।

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

कैफीनयुक्त पेय पदार्थ

बहुत अधिक कैफीन और कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से माइग्रेन या सिरदर्द की परेशानी बढ़ सकती है। अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन के अनुसार, कैफीन माइग्रेन के हमलों को रोकने में मदद कर सकता है। अगर कभी-कभी आप इसका सेवन करते हैं, तो यह सिरदर्द से राहत भी दे सकता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में कैफीनयुक्त पदार्थ जैसे- चाय, कॉफी का सेवन करते हैं, तो यह सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है।

Migraine,migraine problem,migraine health problem,healthy food,Health tips,Health

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स

कई प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में आर्टिफिशियल मिठास होती है। यह चीनी का एक विकल्प होता है, जो प्रोसेस्ड फू़ड में मिठास बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के खाद्य पदार्थों को डाइट में जोड़ने से माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!