न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

गर्मी ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं यानी लू के बीच घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 May 2024 6:16:13

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

गर्मी ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं यानी लू के बीच घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। मगर रोजमर्रा के जरूरी कामों या ऑफिस आदि जाने के लिए लू में भी घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। थकान, भूख न लगना, वॉमिटिंग और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं भी इसी मौसम की देन हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडक प्रदान करें। आज हम आपको जिन आहार के बारे में बताने जा रहे हैं उन्हें अगर अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो लू की चपेट में आने से बचे रहेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

धनिया पत्ती

वैसे तो धनिया पत्ती खाने में ऊपर से गार्निश करने के काम आती है। इसे सलाद और कई तरह की चटनी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आप भी गर्मियों में लू से बचाव के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कई पोषक तत्वों से भरपूर धनिया लू लगने से भी बचाता है।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

खीरा

गर्मियों के मौसम में खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लू से बचने में भी खीरा बहुत प्रभावशाली है। विटामिन A, B, K से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। साथ ही खारा खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है। हालांकि, खीरा खाने के तुरंत बाद अधिक पानी पीने से बचना चाहिए।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

दही

दही कुदरती रूप से शीतलता प्रदान करने वाला पदार्थ है। दही, छाछ, लस्सी, रायता।। किसी भी रूप में इसका सेवन जरूरी है। सब्जियों के साथ यह एक परफेक्ट मील का काम करता है तो फलों के साथ बेहतरीन डेजर्ट बन जाता है। इसलिए लो-फैट दही का रोज सेवन करें। यह शरीर को ठंडक पहुंचाएगा।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

तरबूज

तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको गर्मी की थकान और लू से बचने में मदद कर सकती है। तरबूज में शरीर के लिए महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। तरबूज में मौजूद पोटैशियम और अमीनो एसिड मांसपेशियों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। तरबूज के जूस में सब्जा के बीज या पुदीना मिलाने से इसके कूलिंग गुणों को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

आम पन्ना

गर्मियों को आम का मौसम भी कहा जाता है। बाजारों में कच्चे-पके आमों से ठेलियां लदी हुईं नजर आती हैं। लू लगने से बचना है तो धूप में निकलने से पहले या धूप से आने के बाद आम पन्ना पिएं। यह शरीर को ठंडा रखता है। कच्चे आम को कुकर में उबाल लें और ठंडा होने पर इनके छिलके उतारें। गूदे को पानी, जीरा, शक्कर व एक चुटकी काले नमक के साथ पीस लें। लू लगने पर दिन में कई बार आम का पन्ना पीने से राहत मिलती है।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

नारियल पानी

नारियल पानी को सेहत के लिए वरदान माना गया है। गर्मियों में रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा नारियल पानी का सेवन करने से व्यक्ति कई तरह के रोगों से भी दूर रहता है।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

लौकी

ये सब्जी 96 प्रतिशत पानी से बनी है। इसलिए स्वाभाविक है कि ये ठंडक प्रदान करेगा और शरीर में भरपूर पानी का संचार करेगा। साथ ही इसमें पोटेशियम होता है जो रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को कम रखने में मदद करता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखता है। थकान को रोकता है और गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडा और ताज़ा रखता है।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

पुदीना

पुदीने का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह पेट को शांत करने में मदद कर सकता है। अपने पेट को ठंडा रखने में मदद के लिए आप इसे अपने पेय या व्यंजन में शामिल कर सकते हैं। दही, छाछ या रायते में पुदीना मिलाने से आपको अधिक लाभ मिल सकता है। आप पुदीने की चटनी भी बना सकते हैं, जो लगभग सभी भारतीय घरों में बनाई जाती है।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

प्याज का रस

गर्मी में धूप में निकलने से पहले नाखून पर प्याज घिसकर लगाने से लू नहीं लगती। इसके अलावा धूप में बाहर निकलते वक्त अगर छिला हुआ प्याज साथ हाथ में रखें तो भी लू से बचा जा सकता है। वहीं, लू लगने पर जौ के आटे के साथ प्याज के रस का पेस्ट बनाकर शरीर पर लगाने से राहत मिलती है।

गर्मियों के दिनों में रहें लू से बचकर, डाइट में शामिल करें ये 10 आहार

सौंफ

सौंफ में ठंडक होती है। सौंफ का पानी हाइड्रेटेड रखने और मतली से निपटने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। सौंफ को पाचन के लिए सबसे अच्छे मसालों में से एक माना जाता है और यह आपके पेट को ठीक रखता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। सौंफ के पानी में भीगे हुए मेथी के कुछ बीज मिलाकर पीने से शरीर के तापमान को कम करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी