न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब के साथ इन चीजों को खाने से सेहत होती है खराब, पढ़ सकता है दिल का दौरा

शराब पीना आज के समय में आम बात हो गई है। कुछ लोग खुशी में तो कुछ गम में शराब पीते हैं। हम अक्सर देखते हैं कि शराब के साथ जमकर खाने की चीजों का सेवन किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 12:20:03

शराब के साथ इन चीजों को खाने से सेहत होती है खराब, पढ़ सकता है दिल का दौरा

शराब पीना आज के समय में आम बात हो गई है। कुछ लोग खुशी में तो कुछ गम में शराब पीते हैं। हम अक्सर देखते हैं कि शराब के साथ जमकर खाने की चीजों का सेवन किया जाता है। शराब के नशे में कई बार इंसान कुछ ऐसी चीजें भी खा लेता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में शराब पीने के दौरान और शराब पीने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसको लेकर सावधानी बरतना बेहद जरुरी है। ऐसे में अगर आप भी शराब का सेवन करते है तो हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका शराब के साथ या शराब पीने के बाद सेवन नहीं करना चाहिए...

Alcohol,food,Health tips,Health,heart attack,side effects

काजू या मूंगफली न खाएं

अधिकतर लोग शराब के साथ मूंगफली की गिरी और ड्राई काजू खाने का शौक रखते है। लेकिन इन दोनों चीजों का सेवन शराब के साथ सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, मूंगफली और ड्राई काजू में कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल धमनियों में संकुचन का कारण बनता है जिससे रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा इन दोनों चीजों को शराब के साथ सेवन से उल्टी होने की आशंका भी काफी बढ़ जाती है।

Alcohol,food,Health tips,Health,heart attack,side effects

शराब के साथ सोडा या कोल्ड ड्रिंक का न करे सेवन

कुछ लोगों को सोडा या कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पीने की आदत होती है। यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। शराब में सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पीने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए हो सके तो शराब पानी के साथ ही पिएं।

Alcohol,food,Health tips,Health,heart attack,side effects

शराब के साथ न खाएं ऑयली चीजें

कुछ लोग अक्सर शराब के साथ ऑयली स्नैक्स खाना पसंद करते है। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। शराब के साथ ऑयली स्नैक्स के सेवन से पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शराब के साथ चिप्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए। चिप्स खाने से प्यास ज्यादा लगती है ऐसे में लोग ज्यादा शराब पी लेते हैं।

Alcohol,food,Health tips,Health,heart attack,side effects

दूध से बनी चीजों का सेवन न करें

अक्सर लोग शराब के साथ दूध से बनी चीजें जैसे पनीर का सेवन करते है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शराब के साथ या उसके एक घंटे बाद तक दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध या दूध से बनी चीजें शराब पीते समय या बाद में खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचता है, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

Alcohol,food,Health tips,Health,heart attack,side effects

मीठे का सेवन ने करें

शराब पीते समय या उसके एक घंटे बाद तक मीठी चीज नहीं खानी चाहिए। शराब के साथ मीठा खाने से नशा दोगुना हो जाता है। इससे व्यक्ति अपनी सुध-बुध खो बैठता है। इसलिए शराब के साथ मीठा न खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग