Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एवोकाडो : दुनिया के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है गिनती, हमारे लिए ऐसे है फायदेमंद

निरोगी काया और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार का लिया जाना बेहद जरूरी है। इस काम में फल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 1:22:06

एवोकाडो : दुनिया के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है गिनती, हमारे लिए ऐसे है फायदेमंद

निरोगी काया और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार का लिया जाना बेहद जरूरी है। इस काम में फल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी वजह है, इनमें मौजूद पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा। वहीं, क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें सुपरफूड में शुमार किया जाता है। ऐसा ही एक फल है, एवोकाडो। यही वजह है कि एवोकाडो की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है।
avocado,avocado fruit,avocado medicine,avocado advantages,butter fruit,energy,bad breath,kidney,cholesterol,health article in hindi शरीर में आएगी ताकत

शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आप कई प्रकार की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन अगर खाने-पीने पर भी ध्यान दें तो इससे काफी मदद मिलती है। एवोकाडो का दूध और शहद के साथ सेवन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में किसी काम को करने के दौरान भी आप बिल्कुल थकावट नहीं महसूस करेंगे।


avocado,avocado fruit,avocado medicine,avocado advantages,butter fruit,energy,bad breath,kidney,cholesterol,health article in hindi कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोके

वर्तमान समय में आप पांच में से तीन लोगों में बढ़ा हुआ कोलस्ट्रॉल देख सकते हैं। अक्सर कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लोगों को कई तरह की खाने की चीजों से परहेज करना पड़ता है जिसकी वजह से उनके शरीर को सही तरीके से विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाते हैं। बता दें कि एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स तो पाए जाते हैं लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, उनके लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है।


avocado,avocado fruit,avocado medicine,avocado advantages,butter fruit,energy,bad breath,kidney,cholesterol,health article in hindi स्वस्थ किडनी के लिए

आपको बता दें कि किडनी को सेहतमंद रखने के लिए पोटैशियम की जरुरत होती है। पोटैशियम की मदद से शरीर में द्रव का संतुलन बना रहता है जिससे किडनी स्वस्थ तरीके से काम करती है। और आपको यह भी बता दें कि एवोकाडो में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए एवोकाडो को डाइट में शामिल किया जा सकता है।


avocado,avocado fruit,avocado medicine,avocado advantages,butter fruit,energy,bad breath,kidney,cholesterol,health article in hindi वजन कम और बढ़ाने के लिए

एवोकाडो को हर तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। एवोकाडो के फायदे वजन कम करने के साथ- साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं। एवोकाडो में मौजूद डाइटरी फाइबर आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रखने में मदद करते हैं जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।अगर आपको वजन बढ़ाना है तो एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करें। एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ने में सहायता मिलती है।


avocado,avocado fruit,avocado medicine,avocado advantages,butter fruit,energy,bad breath,kidney,cholesterol,health article in hindi मुंह से आने वाली दुर्गंध को करे खत्म

जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है उन लोगों के पास में बैठकर बात करना कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं करता है। मुंह में आने वाली दुर्गंध की वजह से कई बार व्यक्ति का आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। मुंह की बदबू या दुर्गंध का कारण कब्ज, पेट की आंतों का सुकड़ना, पानी की कमी, पायरिया, दांतों को रोज साफ नहीं करना आदि कारण होते हैं। एवोकाडो में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। फाइबर कब्ज और पेट के विकारों को ठीक करता है जबकि विटामिन सी दांतों और मसूड़ों के विकारों को नष्ट करके मुंह की दुर्गंध की रोकथाम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology