न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों का मौसम अस्थमा मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण, इन 3 आयुर्वेदिक उपाय से मिलेगा तुरंत आराम

अस्थमा सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है। यह एक ऐसी समस्या है, जो जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। बड़े ही नहीं, छोटे बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 09 Dec 2024 1:28:50

सर्दियों का मौसम अस्थमा मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण, इन 3 आयुर्वेदिक उपाय से मिलेगा तुरंत आराम

अस्थमा सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है। यह एक ऐसी समस्या है, जो जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। बड़े ही नहीं, छोटे बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आते हैं। सर्दियों का मौसम अस्थमा मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि इस दौरान ठंडी और शुष्क हवा से अस्थमा के लक्षण और अधिक गंभीर हो जाते हैं।

अस्थमा के मुख्य लक्षण

सांस फूलना, सांस लेने में कठिनाई, लगातार खांसी और खांसते समय सीने में दर्द होना अस्थमा के सामान्य लक्षण हैं। कई बार लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्या का कारण बन सकते हैं। अस्थमा का समय पर इलाज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यदि इसे अनदेखा किया जाए तो इसके लक्षण और ज्यादा बढ़ सकते हैं।

आयुर्वेद में अस्थमा का समाधान

आयुर्वेद में अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों का उपचार करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं। ये उपाय न केवल लक्षणों को कम करते हैं, बल्कि बीमारी को जड़ से ठीक करने में भी मददगार होते हैं। नीचे कुछ प्रमुख आयुर्वेदिक उपाय दिए गए हैं:

asthma in winter,ayurvedic remedies for asthma,instant relief for asthma,winter asthma remedies,natural asthma treatment,ayurveda for asthma,asthma management in winter,home remedies for asthma,asthma relief tips,ayurvedic treatment for respiratory issues

तुलसी के फायदे

आयुर्वेद में तुलसी को एक अद्भुत औषधि माना गया है। अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता हैं. इसमें कफ को दूर करने वाले गुण होते हैं. तुलसी का सेवन करने से रेस्पिरेटरी ट्रैक (श्वसन तंत्र) में जमा कफ साफ हो जाता है और सांस की नली की सूजन भी कम होती है। इसके लिए आप 5-10 तुलसी की पत्तियां पानी में डालकर उबालें। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो इसमें शहद मिलाकर पी लें। इसे दिन में एक या दो बार पिएं। यह गले में जमा कफ को दूर करने और खांसी में राहत देने में मदद करता है। इसके अलावा आप सुबह खाली पेट रोजाना 5-6 तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं या इन्हें सलाद में डालकर खा सकते हैं।

asthma in winter,ayurvedic remedies for asthma,instant relief for asthma,winter asthma remedies,natural asthma treatment,ayurveda for asthma,asthma management in winter,home remedies for asthma,asthma relief tips,ayurvedic treatment for respiratory issues

मुलेठी का महत्व

आयुर्वेद में मुलेठी का कफ की समस्या के लिए एक प्रभावी औषधि मानी जाती है। इसमें कफ का शांत करने वाले गुण होते हैं जो गले में कफ जमने से रोकते हैं। खांसी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में मुलेठी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। मुलेठी के चूर्ण का शहद या गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। आप इसे चाय में भी उपयोग कर सकते हैं। चाय बनाते समय उसमें आधा चम्मच मुलेठी चूर्ण मिलाएं और 5-10 मिनट तक उबालें। दिन में एक से दो बार इस चाय का सेवन कर सकते हैं।

asthma in winter,ayurvedic remedies for asthma,instant relief for asthma,winter asthma remedies,natural asthma treatment,ayurveda for asthma,asthma management in winter,home remedies for asthma,asthma relief tips,ayurvedic treatment for respiratory issues

अदरक के गुण

हर घर में अदरक आसानी से उपलब्ध एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो अस्थमा के इलाज में काफी मददगार है। यह कफ को कम करने और श्वासनली को फैलाने में मदद करती है। अस्थमा के मरीजों के लिए अदरक का नियमित सेवन राहत प्रदान कर सकता है। अदरक की चाय बनाकर पिएं। इसके लिए, अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबालें। इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिलाएं।
दिन में एक या दो बार इस चाय का सेवन करें। अदरक के ताजे रस में शहद मिलाकर पिएं। यह अधिक तेजी से असर करता है।

अस्थमा से बचने के अतिरिक्त उपाय

आयुर्वेदिक उपायों के साथ-साथ, कुछ अन्य जीवनशैली में बदलाव करने से अस्थमा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है:

धूल-मिट्टी और पराग से बचें: सर्दियों में धूल और पराग (पोलन) अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। घर को साफ-सुथरा रखें और बाहर जाते समय मास्क पहनें।
नमी से बचाव करें: घर में नमी बढ़ने से फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है, जो अस्थमा को बढ़ा सकता है।
सही आहार लें: हल्का और पौष्टिक आहार लें, जिसमें फलों और सब्जियों की अधिकता हो। ठंडे पेय पदार्थों से बचें।
योग और प्राणायाम करें: अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब