न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो हो सकते हैं Omicron से संक्रमित, नजरअंदाज करना हो सकता है घातक

पूरी दुनिया में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को ओमिक्रॉन के हर एक लक्षण के बारे में बता रहे हैं ताकि समय रहते इनकी पहचान की जा सके। ऐसे में अब डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट का पहला लक्षण मरीज की आंखों से दिखना शुरू हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Jan 2022 11:09:52

आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो हो सकते हैं Omicron से संक्रमित, नजरअंदाज करना हो सकता है घातक

पूरी दुनिया में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को ओमिक्रॉन के हर एक लक्षण के बारे में बता रहे हैं ताकि समय रहते इनकी पहचान की जा सके। ऐसे में अब डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट का पहला लक्षण मरीज की आंखों से दिखना शुरू हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 'आंखों से जुड़ी समस्या' को असामान्य या कम दिखाई देने वाले लक्षणों के रूप में सूचीबद्ध किया है। इसमें आंखों से जुड़े एक या एक से ज्यादा लक्षण शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आंखों में लालपन या आंख के सफेद भाग और पलक की परत पर सूजन (कंजेक्टिवाइटिस) ओमिक्रॉन के लक्षण हो सकते है। इसके अलावा जलन और दर्द भी नए वैरिएंट के संक्रमण की निशानी है। आंखों से धुंधला दिखाई देना, लाइट सेंसिटिविटी या आंख से पानी बहना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

हालांकि, केवल आंखों से जुड़े लक्षण दिखने का यह मतलब नहीं कि आप ओमिक्रॉन से संक्रमित हो। कई बार आंखों से जुड़ीं समस्याएं दूसरी वजहों से भी हो सकती हैं। इसलिए कोविड के अन्य लक्षणों पर भी गौर करना बेहद जरुरी हैं।

micron eye symptoms,corona symptoms in eye,corona treatment,corona medicine,who medicine guideline,corona virus,omicron corona variant

क्या कहती है स्टडी?

भारतीय शोधकर्ताओं ने कोरोना में आंखों से जुड़े लक्षण किसी इंसान के संक्रमित होने का पहला स्टेप हो सकता है और इसे एक शुरुआती चेतावनी भी समझा जा सकता है। हालांकि, कुछ स्टडीज ने आंखों से जुड़े लक्षणों की व्यापकता को अधिक बढ़ा दिया है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि 35.8% हेल्दी लोगों की तुलना में 44% कोविड के मरीज आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। इसमें आंख से पानी बहना और लाइट सेंसिटिविटी जैसे लक्षण सबसे ज्यादा कॉमन हैं।

BMJ Open Ophthalmology में प्रकाशित एक प्रारंभिक स्टडी के मुताबिक, कोविड-19 के 83 मरीजों में से 17% ने आंखों में जलन और 16% ने आंखों में दर्द की शिकायत रही हैं। मरीज के रिकवर होने के साथ-साथ उसकी आंखों की कंडीशन में भी सुधार देखा गया है।

'किंग्स कॉलेज स्टडी ऑफ लॉन्ग कोविड' की मानें तो 15% लोगों ने इंफेक्शन के एक महीने बाद कंजेक्टिवाइटिस या आंख में लालपन जैसे लक्षणों की सूचना दी है।

micron eye symptoms,corona symptoms in eye,corona treatment,corona medicine,who medicine guideline,corona virus,omicron corona variant

आंखों के जरिए कैसे प्रवेश करता है वायरस?

'गोल्डन आई' की जनरल प्रैक्टिशनर निसा असलम का कहना है कि आँखों में वो सेल रिसेप्टर्स होते है जिनसे कोरोना शरीर में प्रवेश करता है। वायरस इन रिसेप्टर्स को धोखा देकर शरीर में प्रवेश करता है। ये रिसेप्टर्स आंख के कई अलग हिस्सों में पाए जाते हैं, जैसे कि रेटिना को रेखाबद्ध करने वाली कोशिकाएं, आंख का सफेद भाग या पलक।

कई स्टडी के शुरुआती नतीजों में कहा गया है कि डेल्टा और बीटा की तुलना में ओमिक्रॉन में इन रिसेप्टर्स से जुड़ने की अधिक क्षमता होती है। अगर ऐसा है तो फिर आंख से जुड़े लक्षण भी ओमिक्रॉन संक्रमण का संकेत हो सकते हैं।

आंख में लक्षण दिखे तो क्या करें?

कोरोना से संक्रमित कुछ लोगों में आंख से जुड़े लक्षण शायद बहुत कष्टदायी ना हों, लेकिन कुछ लोगों को इससे ज्यादा परेशानी हो सकती है। आंखों से जुड़ी इन दिक्कतों का घर पर इलाज किया जा सकता है।

NHS के मुताबिक, इसके लिए पानी गर्म करें और फिर उसे ठंडा हो जाने दें। इसके बाद किसी साफ कॉटन पैड को गीला करके सावधानी के साथ आंखों को पोंछें।

तकलीफ से राहत पाने के लिए आप चाहें तो कुछ मिनट के लिए ठंडा कपड़ा आंखों पर रख सकते हैं। अगर दिक्कत ज्यादा है तो आपको डॉक्टर्स से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर