न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की नागरिकता लेने के बाद से ही अदनान को पाकिस्तानी कर रहे ट्रॉल, सिंगर ने कहा-यह एक पूर्व प्रेमी की जैसे है जो…

मशहूर गायक अदनान सामी (53) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गानों और म्यूजिक वीडियो में अपनी मधुर आवाज दी है। उनकी खास फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 11:29:55

भारत की नागरिकता लेने के बाद से ही अदनान को पाकिस्तानी कर रहे ट्रॉल, सिंगर ने कहा-यह एक पूर्व प्रेमी की जैसे है जो…

मशहूर गायक अदनान सामी (53) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गानों और म्यूजिक वीडियो में अपनी मधुर आवाज दी है। उनकी खास फैन फॉलोइंग है। हालांकि अदनान ने जब से भारत की नागरिकता हासिल की है, तब से वो पाकिस्तानियों के निशाने पर बने रहते हैं। पाकिस्तान के लोग अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर तंज कसते रहते हैं। अब अदनान ने इन चर्चाओं और आलोचनाओं पर रिएक्शन दी है। अदनान ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि यह एक पूर्व प्रेमी की तरह है, जो आपको आगे बढ़ते नहीं देख सकता। जबकि मेरा संगीत लगातार लोगों का दिल जीत रहा है।

जो प्रतिक्रिया मुझे मिल रही है यह आलोचना से ज्यादा भावनाओं के कारण है। मैं ऐसी प्रतिक्रियाओं के पीछे की मानसिकता को समझता हूं। भले ही ये अजीब या भावनात्मक तरीके से पैदा हों। बहुत से लोग उन परिस्थितियों को नहीं जानते जिनके कारण मैंने यह फैसला किया है। किसी के लिए यह मान लेना सही नहीं है कि वो मेरे कारणों को समझते हैं। मेरा चुनाव मेरा व्यक्तिगत था। भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव का जिक्र करते हुए अदनान ने कहा कि जबकि ग्लोबल माइग्रेशन को पूरी दुनिया में स्वीकार किया जाता है, फिर भी मेरे फैसले की आलोचना की जाती है।

लगभग 40 वर्षों तक इंडस्ट्री में योगदान देने के बावजूद पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा मुझे कभी सम्मानित या पुरस्कृत नहीं किया गया। हालांकि मेरे मुद्दे कभी भी पाकिस्तान के लोगों के साथ नहीं थे। मेरे लिए मेरे फैंस हमेशा खास रहेंगे। मुझे नाराजगी सिर्फ पाकिस्तान की सरकार के प्रति थी, पाकिस्तान के लोगों से नहीं। आम जनता ने हमेशा मुझे काफी प्यार दिया है और मैं उनके साथ गहरा जुड़ाव महसूस करता हूं। मुझे किसी से कोई बुराई नहीं है जबकि कुछ लोग मेरी पसंद पर नाराज हो सकते हैं। मैं इसे भी प्यार की तरह ही देखता हूं। मुझे उम्मीद है कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। मेरा संगीत सभी के लिए है, बिना किसी सीमा या शर्त के। मैं उन सभी का स्वागत करता हूं जो इससे जुड़ना चाहते हैं।

adnan sami,former pakistani singer adnan sami,indian singer adnan sami,adnan sami troll,adnan social media,adnan operation sindoor

अदनान सामी ने की थी ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना

उल्लेखनीय है अदनान न सिर्फ अपने बेहतरीन गानों के लिए, बल्कि सोशल मीडिया पर अपने बयान के चलते चर्चा में बने रहते हैं। अदनान हर मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी राय देते नजर आते हैं। पिछले दिनों अदनान ने आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले की निंदा की थी।

साथ ही इसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की दिल खोलकर तारीफ की। इससे पड़ोसी मुल्क के लोग चिढ़ गए और उनके खिलाफ खूब घटिया कमें किए। बता दें पाकिस्तान से आए अदनान ने भारतीय नागरिकता ले ली है, लेकिन उनके इस फैसले के बावजूद वे अक्सर ऑनलाइन ट्रॉलिंग का शिकार होते हैं।

अदनान साल 2001 में भारत आए थे और साल 2016 में उन्हें यहां की नागरिकता मिल गई थी। बताते चले कि अदनान का वजन कभी 230 किलो हुआ करता था। अदनान ने 120 किलो वजन घटा लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि अदनान ने किसी भी तरह की सर्जरी की मदद नहीं ली। अदनान का वेट लॉस अच्छी लाइफस्टाइल और डाइट अपनाने से हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी