न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं मसल्स की मजबूती तो व्यायाम के साथ डाइट में शामिल करें ये 9 आहार

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हैं और आपकी मसल्स की मजबूती प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 3:37:02

चाहते हैं मसल्स की मजबूती तो व्यायाम के साथ डाइट में शामिल करें ये 9 आहार

आजकल देखा जाता हैं कि युवावर्ग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और मसल्स बनाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहते हैं। हर युवा चाहता है कि उसकी बॉडी में एब्स दिखाई दें तो आपको जानने की जरूरत हैं कि सिर्फ जिम में पसीना बहाने से कुछ नहीं होगा जबकि आपको अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त आहार को भी शामिल करना होगा जो मसल्स की ग्रोथ को विकसित करने में मदद करें। इसके लिए कई युवा बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं जो कि सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हैं और आपकी मसल्स की मजबूती प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

शकरकंदी

बॉडी बिल्डिंग बनाने के लिए शकरकंदी को भी डायट में शामिल किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन पाया जाता है। वर्कआउट के बाद स्नैक्स के तौर पर शकरकंदी खाई जा सकती हैं। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर शकरकंदी में विटामिन 6, सी, ई, डी, आयरन, कॉपर और मैग्निशियम जैसी हेल्दी चीजें पाई जाती हैं। पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने के लिए भी शकरकंदी खाना फायदेमंद है। ग्रील्ड शकरकंदी खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

पालक

मसल्स की मजबूती के लिए पालक का सेवन भी आपके शरीर के लिए हेल्दी हो सकता है। पालक में मौजूद पोषक तत्वों से आपका मसल्स करीब 20 फीसदी अच्छी ग्रोथ कर सकता है। पालक में मौजूद कैल्शियम मसल्स को आराम देता है, जिससे आपके मसल्स की ग्रोथ और मजबूती बढ़ती है। साथ ही जिम के दौरान होने वाले ऐंठन और दर्द से राहत दिला सकता है।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

बादाम

मसल्स बनाने के लिए बादाम सबसे हेल्दी माने जाते हैं। प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई से युक्त बादाम मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद है। बादाम में पाए जाने वाला शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट शरीर को वर्कआउट के बाद जल्दी रिकवर करता है। साथ ही एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के रिस्क को भी बादाम से घटाया जा सकता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी बादाम खाना फायदेमंद है। रोजाना एक या दो बादाम खाने चाहिए। इसको रोस्ट करके, सूखा या पानी में भिगोकर कैसे भी खाया जा सकता है। हां ध्यान रहे इसे फ्राई करके ना खाएं। बहुत अधिक मात्रा में बादाम खाने से बचें।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

दाल

इंडियन डिश में दालें खास महत्व रखती हैं। देश के कोने-कोने में एक ही दाल को कई तरह से बनाकर खाया जाता है। इनकी खासियत है कि दालों को हर मौसम में खाया जा सकता हैं। दाल खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं क्योंकि ये रिच प्रोटीन सोर्स होती हैं। एक कप दाल में 8 ग्राम से लेकर 12 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। आपको बता दें कि साबुत दालों में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा दालों में प्रीबायोटिक फाइबर होता है जो डाइजेशन के लिये फायदेमंद है। इसलिए मसल्स बनाने के लिये दाल जरूर खाना चाहिए।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

कीवी

कीवी में किसी भी अन्य फल की तुलना में अधिक विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर से चर्बी को हटाने में मदद करता है। फैटी एसिड के उचित ऑक्सीकरण के लिए इस विटामिन की आवश्यकता होती है, जिससे उन्हें काम करना आसान हो जाता है। ऐसे में मसल्स की ग्रोथ के लिए कीवी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

अलसी का बीज

अलसी के बीज में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर का मोटापा कम करने और मसल्स बनाने में उपयोगी हैं। इसमें अधिक मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है। इससे शरीर की जलन कम होती है और ये बॉडी बनाने के दौरान जरूरी भी है क्योंकि वक्आउट के बाद शरीर में सूजन नहीं आनी चाहिए। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो कि एनर्जी लेवल बढ़ाता है और स्टेमिना भी बढ़ाता है। दही या दूध में एक चम्मच अलसी के बीज मिलाकर सोने से पहले पीना चाहिए। इसे कई और रूपों में भी लिया जा सकता है।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

केला

कार्ब्स से भरपूर, केला मांसपेशियों में ग्लाइकोजन के स्तर को बहाल करने में मदद करता है और मांसपेशियों को टूटने से रोकता है। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम भी भरपूर रूप से होता है, जो मसल्स के लिए अच्छा साबित होता है। अगर आप मसल्स की मजबूती और ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो रोजाना एक गिलास बनाना मिल्क शेक जरूर पिएं।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

फली या बींस

अगर आप सचमुच बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी डायट में फली को शामिल करना चाहिए। फली में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन और फाइबर ये बॉडी बनाने में बहत मदद मिलती है। कोर्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से लंबे समय तक वर्कआउट आसानी से किया जा सकता है। फली को सलाइ या सूप की तरह भी खाया जा सकता है।

super foods to strengthen your muscles,healthy living,Health tips

किनुआ

हाल ही में एक नया फूड आइटम किनुआ बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ है। किनुआ एक सीड है। एक कप किनुआ में आठ ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। किनुआ में फाइबर बहुत होता है। साथ ही ये ग्लूटन फ्री फूड है इसलिए जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी है उनके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है। इसके हेल्थ बेनिफिट की वजह से किनुआ को लोग खरीदना पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!