न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो जिंदगी भर के लिए आपके लिवर को फिट रखेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 4:24:45

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि एक बड़ी जनसंख्या लिवर से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रही हैं। लिवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है। यह पाचन क्रिया में मदद करने के साथ ही रक्त को शुद्ध करता है और शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। लेकिन इसमें आई खराबी शरीर की सेहत को बिगाड़ देती हैं। लिवर की खराबी में लिवर का फैटी होना, सूजन आ जाना और लिवर में इंफेक्शन हो जाना शामिल है। इस खतरनाक बीमारी की चपेट से हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं जिसका कारण हैं बदलती हुई जीवनशैली के साथ-साथ असंतुलित। स्वस्थ आहार ही आपके स्वस्थ लिवर की चाहत को पूरा कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो जिंदगी भर के लिए आपके लिवर को फिट रखेंगे।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

पपीता

ये फल कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए पपीते के पेड़ के फल और पत्तियों के बीज का सेवन करना चाहिए। ये आपको पीलिया और लिवर सिरोसिस जैसी लिवर की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। आप बीजों को धूप में सुखा सकते हैं। इन्हें पीसकर पाउडर बना सकते हैं और एक चम्मच रोजाना एक गिलास गर्म पानी में मिला सकते हैं। इस पेय को और अधिक गुणकारी बनाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। जहां तक पत्तियों की बात है तो इसे पीस सकते हैं और फिर इसका रस निकाल सकते हैं। इसे रोजाना पिएं। आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इसके सेवन से बचें।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

पालक

पाचन क्रिया को अच्छा रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पालक में विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। यह एक शक्तिशाली फूड है जो की लिवर के लिए पूर्ण रूप से फायदेमंद है।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

चुकंदर

चुकंदर का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। चुकंदर को हम सलाद या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

हल्दी

इसके गुण किसी से छिपे नहीं हैं। लिवर के लिए भी यह किसी चमत्कार से कम नहीं है जो हमारे लिवर में होने वाले रैडिकल डैमेज की मात्रा को कम करता है। हल्दी को बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि माना गया है जो की न जाने कितने फायदे अपने अंदर छुपाई बैठी है। लीवर को ठीक रखने के लिए या फिर लीवर के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए हल्दी बहुत ही उपयोगी औषधि है। इसमें न जाने कितने एंटीसेप्टिक गुण होते है जिसमे इतनी सारी खूबियाँ होने के साथ साथ एन्टिओक्सीडैंट भी होता है। हल्दी लीवर को हेपेटाइटिस बी एंड सी के वायरस से भी बचाता है। आप हल्दी का उपयोग अपने खाने पाने में शामिल करें।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

लहसुन

लहसुन लिवर में मौजूद विषैले पदार्थों या टॉक्सिंस को हटाने में मदद करता है। वह उन एंजाइम को सक्रिय करता है जो टॉक्सिंस को हटाते हैं। इसके अलावा इसमें एलिसिन का उच्च स्तर होता है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और एंटिफंगल गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें सेलेनियम भी होता है जो एंटीऑक्सिडेंट की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाता है। ये लिवर को साफ करने में सहायता करते हैं।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

त्रिफला

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक त्रिफला है। ये शरीर को कई समस्याओं से बचाने का काम करती है। त्रिफला तीन चीजों से मिलकर बनती है। हरीतकी, बिभीतकी और आंवला। ये ना केवल आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने का काम करती है बल्कि लिवर को हेल्दी भी बनाती है।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

आंवला या भारतीय करौदा

ये खट्टा फल विटामिन सी से भरपूर होता है, जो लिवर की सेहत के लिए अच्छा होता है। आप इसे कच्चा, जूस के रूप में या पाउडर के रूप में ले सकते हैं। अगर आपके पास ये जूस के रूप में है, तो अच्छे परिणामों के लिए आप खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। ये स्वाद में बहुत खट्टा लगता होता है। इसके तुरंत बाद एक गिलास पानी का सेवन कर सकते हैं।

जिंदगी भर के लिए लिवर को फिट रखेंगे ये 8 आहार, डाइट में करें शामिल

चिया के बीज

डायटिशियन्स और न्यूट्रीशिनिस्ट लोगों को मुख्य रूप से चिया सीड्स के सेवन की सलाह देते हैं। इसकी वजह यह है कि चिया सीड्स के वो गुण, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लीवर को फिट एवं हेल्दी रखने के लिए आप चिया के बीज का सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको ऊर्जा मिलेगी, बल्कि आपकालीवर भी स्वास्थ्य रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन