न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जड़ी-बूटी के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 6:35:47

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

अक्सर देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों में समस्या आने लगती हैं और दर्द उठने लगता हैं। लेकिन आजकल युवाओं में भी यह परेशानी आम हो चली हैं। जोड़ों में दर्द की यह समस्या कई कारणों की वजह से हो सकती हैं। कई बार यह बढ़ते हुए इतनी तकलीफदेह हो जाती हैं कि खड़ा रहना, हिलना-ढुलना भी मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में कई लोग दवाइयों का सेवन करने लग जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक साबित होती हैं। ऐसे में आप आयुर्वेद की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जड़ी-बूटी के बारे में...

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

अदरक

अदरक का इस्तेमाल कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद यौगिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। अध्ययनों में इस बात का खुलासा हुआ है कि अदरक का इस्तेमाल नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स के रूप में किया जा सकता है। लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा में अदरक का इस्तेमाल मतली की परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल ऑस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

नीलगिरी तेल

नीलगिरी के पत्तों से प्राप्त तेल में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके अलावा नीलगिरी के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स और टैनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने की क्षमता रखते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि नीलगिरी के पत्तों से प्राप्त अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण होता है, जो सूजन को काफी हद तक कम करने में असरदार होता है। इससे जोड़ों के दर्द को भी दूर किया जा सकता है। नीलगिरी के तेल के इस्तेमाल से आप जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। इसके अलावा यह एलर्जी की वजह से होने वाली परेशानियों को भी दूर करने में असरदार होता है।

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

लोबान

जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए आप लोबान का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लोबान मार्केट में अर्क या फिर तेल के रूप में आपको आसानी से मिल सकता हैं। इसमें सूजन को कम करने का गुण होता है। अर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, लोबान में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो गठिया के लक्षणों को दूर करने में असरदार हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि लोबान से अर्थराइटिस का इलाज नहीं होता है, इससे बस कुछ हद तक अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने की कोशिश की जा सकती है। एक्सपर्ट के सलाह पर आप लोबान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

बोरेज तेल

इसके फूलों के बीज ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है। इसे गामा-लिनोलेनिक एसिड भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें लिनोलेनिक एसिड भी भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। स्टडी के मुताबिक, जीएलए से युक्त तेल के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द से राहत पाया जा सकता है। यह रूमेटाइड गठिया से प्रभावित रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि जीएलए की अधिक मात्रा कोशिकाओं पर विषाक्त प्रभाव भी डाल सकती है।

हल्दी

लगभग हर भारतीय किचन में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जोड़ों में दर्द को दूर करने के लिए यह एक बेहतर जड़ी-बूटी साबित हो सकती है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन यौगिक मौजूद होता है, जो रुमेटाइड गठिया की वजह से हुए सूजन को कम करने में मददगार हो सकती है। रिसर्च के मुताबिक, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन जोड़ों के दर्द को सुधारने में असरदार साबित हो सकती है।

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

एलोवेरा

स्वास्थ्य की कई परेशानियों को दूर करने में एलोवेरा फायदेमंद होता है। यह कई तरह के घाव पर मरहम की तरह कार्य करता है। साथ ही कई स्किन प्रोडक्ट में एलोवेरा का इस्तेमाल होता है। इसमें रोगाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण मौजूद होता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, शरीर से मुक्त कणों को कम करने में मददगार होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने का भी गुण रखते हैं। इसके इस्तेमाल से जोड़ों में दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। स्टडी के मुताबिक, एलोवेरा में मौजूद नॉनस्टेरॉइडल नामक यौगिक एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं की तरह कार्य करता है। ऐसे में जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए एलोवेरा आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं ये 7 जड़ी-बूटी, घर में आसानी से होती है उपलब्ध

ग्रीन टी

वजन को कम करने के लिए कई लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने का गुण रखता है। वैज्ञानिकों को इस बात के प्रमाण मिले हैं कि ग्रीन टी के अर्क का सेवन करने से गठिया के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से आप जोड़ों में सूजन, दर्द और लालिमा की परेशानी को कम कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा