न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 एक्सरसाइज की मदद से करें बाजूओं में जमा फैट को कम, जानें और आजमाए

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो बाजूओं में जमा फैट को कम करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Jan 2022 4:08:05

इन 7 एक्सरसाइज की मदद से करें बाजूओं में जमा फैट को कम, जानें और आजमाए

जब भी कभी फिटनेस की बात आती हैं तो लोग सिर्फ पेट की तरफ ध्यान देते हैं कि यह आगे निकला हुआ हो तो आप फिट नहीं हैं। जबकि इसके अलावा शरीर में ऐसी कई चीजें हैं जो दर्शाती हैं कि आप फिट नहीं हैं और आपको एक्सरसाइज की जरूरत हैं। इन्हीं पारेशानियों में से एक हैं बाजूओं में फैट जमा होना जिसकी वजह से हाथ लटकने लगते हैं। ऐसे में यह परेशानी आती हैं कि आप एक्सरसाइज करते हैं तो पूरी बॉडी की फैट घटती हैं सिर्फ हाथ की नहीं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो बाजूओं में जमा फैट को कम करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

exercises to reduce the fat stored in the arms,healthy living,Health tips

फ्लोर डिप्स

- सबसे पहले एक मैट पर बैठ जाएं।
- अपने हाथों को कमर के पीछे रखें।
- हाथ बिल्कुल सीधे रखें।
- दोनों टांगों को एक दूसरे के पास रखें।
- अब अपने हिप्स को ऊपर उठाएं और इस दौरान शरीर का वजन हाथों पर लेने की कोशिश करें।
- अपनी एड़ियों और हथेलियों को जमीन पर ही रखें।
- इसके बाद हिप्स को नीचे जमीन की ओर लाएं और जब जमीन के समीप आ जाएं और वापिस ऊपर उठाएं।

exercises to reduce the fat stored in the arms,healthy living,Health tips

आर्म सर्कल

- सीधे खड़े हो जाएं और अपनी साइड में बाजुओं को रखें।
- अब अपनी बाजुओं को कंधों तक ऊपर उठाएं।
- हाथों को अब गोल गोल दिशा में घुमाते रहें और कोशिश करें कि अपनी कोहनियों को बिना मोड़ें ही यह एक्सरसाइज करें।
- 10 राउंड सीधी तरह से करें और इसके बाद 10 राउंड एंटी क्लॉक वाइस करें।

exercises to reduce the fat stored in the arms,healthy living,Health tips

ट्राइसेप डिप्स

- किसी बेंच या सोफा पर बैठ जाएं।
- अपने पैरों को एक दूसरे के पास रखें।
- बाजुओं को पीछे रखें।
- इस दौरान उंगलियों आपके शरीर की ओर खुली होनी चाहिए।
- अपने शरीर को बाजुओं पर बैलेंस करने की कोशिश करें।
- अब अपने हिप्स को बेंच से ऊपर उठाने की कोशिश करें
- अब दो कदम आगे की ओर बढ़ाएं।
- अपने हिप्स को आराम से नीचे की ओर करें।
- जब हिप्स जमीन तक पहुंचने को हो जाएं तो उन्हें बाजुओं को आगे बढ़ाते हुए वापिस ऊपर उठा लें।

exercises to reduce the fat stored in the arms,healthy living,Health tips

वॉल पुश अप्स

- एक दीवार के आगे लगभग एक से दो फीट दूर खड़े हो जाएं।
- अब अपनी हथेलियों को दीवार पर रखें और पैरों को दीवार से जितना हो सके उतना पीछे ले जाएं।
- अब दीवार की ओर अपनी छाती लाने का प्रयास करें और इस दौरान आपका सारा वजन आपकी बाजुओं पर होना चाहिए।
- अब पीछे जाएं और ऐसे करने से पुश अप का एक राउंड पूरा हो जाएगा।
- इसी प्रकार 8-10 बार दोहराएं।

exercises to reduce the fat stored in the arms,healthy living,Health tips

स्पाइडर-मैन पुश अप्स

- यह एक्सरसाइज उसी प्रकार करनी है जैसे कि एक स्पाइडर-मैन चलता है। यानी कि हाथ और पैरों के सहारे। इसमें हाथों की मांसपेशियों की तरफ ध्यान देना है।
- यदि है एक्सरसाइज कर रहे हैं तो पेट के बल लेटकर हाथों में फैला दें।
- प्लैंक वाली अवस्था में आ जाएं। जिसमें कि आपका सिर, पैर और जांघें व सीना उठा रहता है।
- अब शरीर पर खिंचाव डालें।
- कुछ सेकेंड्स इसी अवस्था में रहे फिर वापस पहली वाली अवस्था में आ जाएं।
- 5 से 7 बार ऐसा करें।
- यह एक्सरसाइज आपके हाथों के एक्स्ट्रा फैट को तो कम करेगी ही। साथ ही आपकी अंडर आर्म्स का फैट भी कम हो जाएगा।

exercises to reduce the fat stored in the arms,healthy living,Health tips

इंच वार्म

- यह एक्सरसाइज काफी आसान होती है और हाथो के फैट को कम करने के लिए काफी प्रभावी भी।
- इसे करते हुए आपको सबसे पहले जमीन पर खड़े होना है।
- अब आपको जमीन पर अपनी हथेलियां टीका कर अपर प्लैंक की अवस्था में आ जाना है।
- अब अपने हाथों से एक-एक कदम आगे चलें और पैरों को भी साथ में आगे बढ़ाते रहें।
- बस ध्यान रखें कि आपके घुटने जमीन पर न टिक रहे हों।
- 10 से 15 राउंड लगाएं।

exercises to reduce the fat stored in the arms,healthy living,Health tips

प्लैंक टैप्स

- इस एक्सरसाइज के लिए ऊपरी प्लैंक की अवस्था में आयें।
- अपने सारे शरीर को मजबूत रखें और पेट की मसल को इंगेज कर लें।
- अब अपने दाएं हाथ को ऊपर उठाएं और बाएं कंधे को छुएं।
- इसके बाद दूसरे हाथ से दाएं कंधे को छुएं। ऐसा आधे से एक मिनट तक करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग