Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी-जुकाम में बच्चों को खिलाएं ये 6 आहार, शरीर की इम्यूनिटी होगी मजबूत

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें बच्चे भी बिना परेशानी के खा सकेंगे और उनके शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। इन आहार का बच्चों की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 3:01:25

सर्दी-जुकाम में बच्चों को खिलाएं ये 6 आहार, शरीर की इम्यूनिटी होगी मजबूत

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें बच्चों को सर्दी-जुकाम की परेशानी होना आम बात हैं। सर्दियों के इन दिनों में संक्रमण का खतरा बना रहता है जिसकी वजह से बच्चे सर्दी-जुकाम का शिकार हो जाते हैं। ऐसी हालत में बच्चे कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। सर्दी जुकाम होने पर बच्चों को क्या खिलाएं इस बात को लेकर पेरेंट्स अक्सर दुविधा में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें बच्चे भी बिना परेशानी के खा सकेंगे और उनके शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। इन आहार का बच्चों की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
super foods for child in winters,healthy living,Health tips
टमाटर का सूप

सर्दी और जुकाम की समस्या में टमाटर के सूप का सेवन न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बच्चों में सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर टमाटर का सूप बहुत फायदेमंद होता है और यह औषधि की तरह से काम करता है। टमाटर का सूप शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करता है। लेकिन यह ध्यान रहे टमाटर के सूप का सेवन सिर्फ 1 साल से बड़े बच्चों के लिए सुरक्षित माना जाता है। बच्चों को टमाटर का सूप खिलाने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

super foods for child in winters,healthy living,Health tips बादाम वाला दूध

बच्चों मून बुखार, जुकाम, सर्दी और खांसी की समस्या होने पर बादाम दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम की तासीर गर्म होती है और बच्चों के लिए यह एक फायदेमंद नट्स माना जाता है। सर्दी जुकाम होने पर बच्चों को बादाम का दूध पिलाना फायदेमंद होता है। इससे बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलता है और उनके शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

super foods for child in winters,healthy living,Health tips
चावल का पानी
चावल का पानी या मांड़ बच्चों में खांसी या सर्दी-जुकाम होने पर बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल तमाम लोग घरेलू चिकित्सा के रूप में भी करते हैं। सर्दी-जुकाम में चावल के पानी का सेवन बच्चों ही नहीं बड़े लोगों के लिए भी लाभदायक होता है। इसके सेवन से बच्चों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साथ ही इससे बच्चों के शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। बच्चों में सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर उन्हें चावल का पानी देना फायदेमंद होता है। चावल का पानी छह महीने से अधिक उम्र वाले बच्चों के लिए सुरक्षित माना जाता है। super foods for child in winters,healthy living,Health tips मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी जुकाम में बच्चों को मूंग दाल खिचड़ी खिलाना फायदेमंद होता है और इससे बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। मूंग दाल में बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है।

super foods for child in winters,healthy living,Health tips जौ का पानी

सर्दी-जुकाम होने पर बच्चों को जौ का पानी देना बहुत फायदेमंद होता है। जौ में शरीर के लिए उपयोगी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनके सेवन से आपका शरीर हेल्दी रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। बुखार, सर्दी और खांसी की समस्या में बच्चों को जौ का पानी देना बहुत उपयोगी और प्रभावी माना जाता है। छह महीने से अधिक उम्र वाले बच्चों को ही जौ के पानी का सेवन करना चाहिए इसके अलावा बच्चों को जौ का पानी पिलाते समय यह ध्यान जरूर रखें कि उन्हें ग्लूटेन एलर्जी की समस्या न हो।

super foods for child in winters,healthy living,Health tips सब्जियों का सूप

हरी सब्जियों का सूप बच्चों में सर्दी जुकाम की समस्या को दूर करने का काम करता है। बच्चों को टमाटर, पालक, गाजर और अन्य सब्जियों से बने सूप देने चाहिए। इसमें आप कुछ गर्म मसाले जैसे काली मिर्च आर दालचीनी भी मिला सकते हैं। यह बच्चों में सर्दी-जुकाम को दूर करने के साथ उनके शरीर को गर्म रखने का काम भी करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology