न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असहज स्थिति पैदा करती हैं गले में जकड़न की समस्या, ये 6 घरेलू नुस्खें दिलाएंगे राहत

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जो गले में जकड़न की इस समस्या में राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन प्रभावी उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 9:21:23

असहज स्थिति पैदा करती हैं गले में जकड़न की समस्या, ये 6 घरेलू नुस्खें दिलाएंगे राहत

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां तापमान में अंतर के कारण मौसम कई लोगों को बीमार कर रहा हैं। ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता हैं गले को। देखा जाता हैं कि इस मौसम में कई लोगों को गले में जकड़न की समस्या होने लगती हैं जो बेहद असहज स्थिति पैदा करती हैं। इस परेशानी में व्यक्ति को खाने-पीने में दिक्कत होने के साथ ही बोलने में भी रूकावट का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जो गले में जकड़न की इस समस्या में राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन प्रभावी उपायों के बारे में...

home remedies to treat throat congestion,healthy living,Health tips

नमक के पानी से गरारा करें

गले की जकड़न को दूर करने के लिए आप नमक के पानी से गरारा भी कर सकते हैं। साथ ही इस पानी से गले के आसपास सिंकाई भी की जा सकती है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिला लीजिए। इससे आपको काफी जल्द जकड़न से राहत मिल सकती है।

home remedies to treat throat congestion,healthy living,Health tips

पिएं तुलसी का पानी

गले में जकड़न होने पर आप तुलसी का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की चाय भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। तुलसी की चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें। इसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां डाल दें। तुलसी की चाय का सेवन करने से गले की खराश, जकड़न और दर्द दूर हो सकती है।

home remedies to treat throat congestion,healthy living,Health tips

शहद की चाय

शहद की चाय भी आपके लिए प्रभावी हो सकती है। शहद की चाय में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो गले की जकड़न और सूजन को दूर करने में प्रभावी है। शहद की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को अच्छे से उबाल लें। अब इसे कप में छानकर इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके पी जाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

home remedies to treat throat congestion,healthy living,Health tips

इमली का पानी

इमली विटामिन सी से भरपूर होता है, जो गले में दर्द, खराश, अकड़न और जकड़न को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इस पानी को इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी में 1 इमली का टुकड़ा डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी से कुल्ली करें। ध्यान रखें कि इमली के पानी से सिर्फ कुल्ला करना है। इसका सेवन न करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

home remedies to treat throat congestion,healthy living,Health tips

हल्दी वाला दूध

गले की अकड़न को दूर करने के लिए हल्दी भी आपके लिए प्रभावी उपाय हो सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी हल्दी और काली मिर्च मिक्स कर लें। अब इस दूध को सोने से पहले पीएं। इससे गले की सूजन और जकड़न से राहत मिलेगी।

home remedies to treat throat congestion,healthy living,Health tips

बर्फ से करें गले की सिकाई

गले में जकड़न महसूस होने पर गले की गर्फ से सिंकाई करें। बर्फ की सिकाई करने से गले में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। साथ ही अगर आपके गले में सूजन की वजह से जकड़न महसूस हो रही है, तो यह इस परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!