न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन कम करना है तो किचन से तुरंत बाहर निकाल फेंके ये 5 सफेद चीजें, आपके मोटापे के लिए जिम्मेदार

बढ़ते वजन के पीछे काफी हद तक हमारा खान-पान जिम्मेदार है। बढ़ता वजन कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो तुरंत प्रभाव से अपनी रसोई में से सफेद चीजों को बाहर निकाल दे। सफेद चीजों में चीनी, सफेद चावल और मैदा जैसी चीजे शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 3:58:13

वजन कम करना है तो किचन से तुरंत बाहर निकाल फेंके ये 5 सफेद चीजें, आपके मोटापे के लिए जिम्मेदार

बढ़ते वजन के पीछे काफी हद तक हमारा खान-पान जिम्मेदार है। बढ़ता वजन कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो तुरंत प्रभाव से अपनी रसोई में से सफेद चीजों को बाहर निकाल दे। सफेद चीजों में चीनी, सफेद चावल और मैदा जैसी चीजे शामिल हैं। हालांकि दूध, पनीर, टोफू, पनीर, सफेद बीन्स, मशरूम, लहसुन और दही जैसी खाने की सफेद चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं।

दरअसल, दरअसल सफेद चीजों में पोषण मूल्य कम होता है और सिंपल शुगर अधिक होता है जिस वजह से यह इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल को जल्दी से बढ़ा देती है। इंसुलिन बढ़ने से थोड़े समय के भीतर ही भूख लग सकती है। इस तरह आपके खाने की लालसा बढ़ सकती है। इसके अलावा सफेद चीजों के सेवन से हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज और निश्चित रूप से मोटापे का खतरा अधिक होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी सफेद चीजों के बारे में बताने जा रहे जो आपके बढ़ते वजन के लिए जिम्मेदार है...

food,weight lose,food to avoid,lose weight,weight lose tips,healthy living,Health tips

सफेद चावल

अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो सफेद चावल खाने से बचें। आप इसके बजाय ब्राउन राइस खा सकते हैं। चावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में प्रतिदिन दोपहर, रात चावल खाएंगे, तो आपका वजन बढ़ सकता है। वजन अधिक है या बढ़ रहा है, तो चावल खाना बंद कर दें। चावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। चावल शुगर लेवल को बढ़ाता है। जब आप प्रतिदिन अधिक मात्रा में चावल खाएंगे तो डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। सफेद चावल में फाइबर अधिक नहीं होता है। ऐसे में इसे ज्यादा मात्रा में खाने से गैस की समस्या भी हो सकती है। कई बार पेट भारी और फूला हुआ नजर आता है। ब्राउन राइस में फाइबर, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, कैल्शियम, आयरन और यहां तक कि एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, इसलिए सफेद चावल पर एक अच्छा विकल्प है।

food,weight lose,food to avoid,lose weight,weight lose tips,healthy living,Health tips

रिफाइंड चीनी

चीनीका सेवन करने का मतलब है सेहत के लिए खतनराक बीमारियों को न्यौता देना। इसके बजाय गुड़ या स्टीविया की पत्तियों का सेवन करें। सफेद चीनी को खत्म करना वास्तव में बिना पसीना बहाए अतिरिक्त वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है। चीनी खाने से कुछ प्रकार के कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। चीनी से बने फूड और ड्रिंक्स सबसे पहले मोटापा को बढ़ाते हैं जो आपके कैंसर के जोखिम को काफी बढ़ा देता है। इसके अलावा, चीनी आपके शरीर की सूजन को बढ़ाती है और इंसुलिन प्रतिरोध का कारण भी बन सकती है, और इस तरह से ये दोनों कैंसर के खतरे को बढ़ाती हैं। चीनी की बजाय आप गुड़ जैसे बेहतर विकल्प चुनें क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, वायुमार्ग को साफ करता है, और चूंकि यह पोटेशियम, आयरन और अन्य खनिजों से भरपूर है, इसलिए यह परिष्कृत चीनी की तुलना में बहुत बेहतर है।

food,weight lose,food to avoid,lose weight,weight lose tips,healthy living,Health tips

सफेद ब्रेड

सफेद यानी ब्रेड वाइट ब्रेड मैदे से बनती है। मैदा आंतों में चिपक जाता है जिससे पेप्टिक अल्सर या लिवर डैमेज होने की संभावना रहती है। ब्रेड में ग्लूटेन की मात्रा अधिक होती है जिससे पेट दर्द, डायरिया जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। सफेद ब्रेड वजन घटाने के लिए अच्छा नहीं है इसलिए आपको ऐसी ब्रेड की तलाश करनी चाहिए जिसमें साबुत गेहूं या साबुत अनाज हो। सफेद ब्रेड की बजाय ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड पर स्विच करें।

food,weight lose,food to avoid,lose weight,weight lose tips,healthy living,Health tips

सफेद नमक

सफेद नमक का सेवन आपके कम किए हुए वजन को फिर बढ़ा देगा और पतला होने में रूकावट पैदा करेगा। इसके बजाय सेंधा नमक का सेवन करें। सफेद नमक का ज्यादा सेवन, पसीना अधिक निकलने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपने सफाई पर ध्यान नहीं दिया, तो यह त्वचा रोग और इंफेक्शन भी दे सकता है। आपको अपने दैनिक जीवन से कभी भी नमक को खत्म नहीं करना चाहिए क्योंकि इलेक्ट्रोलाइट संतुलन और शरीर के अन्य कार्यों को बनाए रखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। आप दूसरे विकल्प पर उपचार कर सकते हैं, उदाहरण के लिए सेंधा नमक। सेंधा नमक में लगभग 84 ट्रेस मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

food,weight lose,food to avoid,lose weight,weight lose tips,healthy living,Health tips

मैदा

मैदा में अत्‍यधिक मात्रा में स्टार्च होता है, जिसके सेवन से मोटापा की संभावना बढ जाती है और धीरे धीरे बैड कलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लीसराइड का स्तर भी बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और कोलेस्‍ट्रॉल नहीं बढ़ाना चाहते तो मैदा खानें से बचें। इसके बजाय साबुत गेहूं का आटा या ओटमील पाउडर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!