न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान में हुए इंफेक्शन से हो रहा हैं दर्द, ये 10 उपाय आजमाए और राहत पाए

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर कान में हुए इंफेक्शन से उठे इस दर्द को शांत किया जा सकता हैं। हांलाकि ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना भी उचित रहता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 3:39:55

कान में हुए इंफेक्शन से हो रहा हैं दर्द, ये 10 उपाय आजमाए और राहत पाए

शरीर के विभिन्न अंगों में से एक हैं कान जो बेहद सेंसेटिव अंग हैं। इसका इस्तेमाल किसी भी प्रकार की ध्वनि को सुनने में होता हैं लेकिन इसमें हुई किसी भी प्रकार की तकलीफ असहनीय पीड़ा का अहसास करवाती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि बैक्टीरिया, वायरस या फंगल इन्फेक्शन होने के कारण कान में दर्द होना शुरू हो जाता हैं जिसकी असहनीय पीड़ा से व्यक्ति को बहुत परेशानी होती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर कान में हुए इंफेक्शन से उठे इस दर्द को शांत किया जा सकता हैं। हांलाकि ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना भी उचित रहता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

कैस्टर ऑयल

इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि कान के इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल को गुनगुना कर लें। फिर इसे अपने कानों में डाल ले। इसके बाद आप इस तेल को अपने कान में रात को सोने से पहले डाल लें। अपने कान में इसके बाद रूई लगा लें। अगली सुबह अपने कान को कॉटन बड से साफ कर लें।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

आम के पत्ते
कान में इन्फेक्शन यदि हो जाता है तो आम का पत्ता उस समस्या से आपको निजात दिलाने में बहुत ही ज्यादा मदद कर सकते हैं। कान का दर्द होने पर आपको आम के पत्तियों के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम की पत्तियों को लें और उन्हें गर्म करें इसके बाद जिस कान में दर्द हो रहा हो उसमें डाल लें। आप पूरे दिन में ऐसा एक से दो बार कर सकते हैं। ये कान के इन्फेक्शन को दूर करेगा वहीं कान में दर्द की समस्या भी दूर हो जाएगी।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीफंगल और एंटी इंफेक्टिव गुण होते हैं जो कि हमारे कान के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। आप पानी में एप्पल साइडर विनेगर बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद एक कॉटन बॉल को इस सोल्यूशन में डूबाकर इसे अपने कान में डाल लें। रूई को इस दौरान बाहर ही रखें। अब रूई की मदद से अपने कान को ढक लें। 5 से 7 मिनट तक इंतजार करने के बाद अपने कान को बाहर से साफ कर लें।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

नीम की पत्तियां

यदि आपके कान में दर्द रहता है तो नीम की पत्तियां आपके काम आ सकती हैं। कान में दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए आप नीम की पत्तियों को लें इसे गर्म करें और इसके रस को ठंडा करके अपने दर्द होने वाले काम में डाल लें। नीम अनेकों एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल के जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो कान में दर्द की समस्या को दूर करने में आपकी सहायता कर सकता है। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कान में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप एक से दो बार कर सकते हैं।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

नारियल का तेल
नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लामेटोरी और एंटीमाइक्रोबल गुण होते हैं जो कि कान के इंफेक्शन का उपचार करने में मदद करता है। आप एक ड्रॉपर का इस्तेमाल कर नारियल के तेल की 3 से 4 बूंदे अपने कान में डाल लें। इसके बाद कान को कॉटन से कवर कर लें। इसके बाद इस कॉटन को 15 से 20 मिनट बाद कान से हटा लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए आप इस उपचार का इस्तेमाल दिन में दो बार कर सकती हैं।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

पिपरमेंट

कान में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप पिपरमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिपरमेंट के तेल का इस्तेमाल कर आप कान में संक्रमण की समस्या से आप निजात पा सकते हैं। वहीं पिपरमेंट इन्फेक्शन को दूर करने में भी आपकी सहायता कर सकता है। इसके लिए आप पिपरमेंट की ताज़ी पत्तियों को लें उसके बाद इन पत्तियों को गर्म करें और अपने कानों में डाल लें। कोशिश करें कि जिन पत्तियों का आप इस्तेमाल कर रहे हैं वे ताज़ी होनी चाहिए।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

नमक

नमक नमी और सूजन को दूर करने का बेहतरीन उपचार होता है। यह आपके कानों की सूजन को भी कम करता है। इसके लिए आप एक कप में नमक ले लें और इसे पैन में गर्म कर लें। अब आप एक मोजे में इस नमक को रखकर इसे दोनों तरफ से बांध लें। इसके बाद अपने सिर को टेढ़ा करके आप इस गर्म मोजे से अपने कान की सूजन को दूर कर सकती हैं।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

बेल

इन्फेक्शन की वजह से अगर आपके कानों में दर्द हो रहा है तो इस समस्या में बेल का उपयोग बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेल के पेड़ की जड़ का इस्तेमाल करके आप कान में इन्फेक्शन की वजह से होने वाले दर्द की समस्या में फायदा पा सकते हैं। इसके लिए आप बेल के पेड़ की जड़ का उपयोग कर सकते हैं। बेल के पेड़ की जड़ को नीम के तेल में डुबोकर उसे जला दें। जलने पर इसमें से जो तेल गिरे उसे कान में डालें। ऐसा करने से आपको कान के संक्रमण और संक्रमण की वजह से होने वाले दर्द में भी फायदा मिलेगा।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

एशेंशियल ऑयल

एशेंशियल ऑयल में होने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण हमारे कान के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। आप लेवेंडर ऑयल की 2 से 3 बूंदे रूई में ले लें और फिर इसे अपने कान के बाहरी तरफ रख ले। इससे आपके कान से ऑयल बाहर नहीं निकलेगा। अब आप अपनी हथेली में 1 से 2 बूंदे लेमन एशेंशियल और ½ चम्मच नारियल ऑयल को मिला लें। अपनी उंगलियों की मदद से आप अपने कान की मसाज कर लें। आपको कुछ ही समय में आराम मिल जाएगा।

remedies to get relief from ear infection,healthy living,Health tips

हाइड्रोजन परॉक्साइड

कान में इन्फेक्शन की वजह से दर्द होने की समस्या में हाइड्रोजन परॉक्साइड का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। हाइड्रोजन परॉक्साइड कानों को साफ रखने के साथ गंदगी या अतिरिक्त बैक्टीरिया को कान में प्रवेश करने से रोकता है। कान में इन्फेक्शन की वजह से दर्द होने की समस्या में आप हाइड्रोजन परॉक्साइड की थोड़ी मात्रा कानों में डालें और अच्छी तरह से उसकी सफाई करें। ऐसा करने से आपको कान साफ होंगे और कानों में दर्द की समस्या से आराम मिलेगा। इसका इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखने कि इसकी थोड़ी सी मात्रा ही कानों में जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!