न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में बढ़ जाती हैं एसिडिटी की समस्या, ये 9 आहार सही रखेंगे आपका पाचन

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी शुरू होने के बाद आपको क्या खाना चाहिए, जिससे आपको ठंडक भी मिले और गर्मी का असर भी कम हो एवं पाचन प्रणाली भी दुरुस्त हो। तो आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 2:35:44

गर्मियों के दिनों में बढ़ जाती हैं एसिडिटी की समस्या, ये 9 आहार सही रखेंगे आपका पाचन

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी हैं और सूरज की तपन से बचने के लिए लोग अपने घरों से बहुत ही कम बाहर निकल रहे हैं। गर्मियों में देखा जाता हैं कि अस्वस्थ खान-पान की वजह से लोगों को पेट में संक्रमण, पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, लूज मोशन और उल्टी आदि पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में सेहत का ख्याल रखने के लिए इस दौरान अपने खानपान में भी परिवर्तन लाने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी शुरू होने के बाद आपको क्या खाना चाहिए, जिससे आपको ठंडक भी मिले और गर्मी का असर भी कम हो एवं पाचन प्रणाली भी दुरुस्त हो। तो आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

छाछ

गर्मियों में छाछ वरदान की तरह है। ये पेट को ठंडक पहुंचाती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरिया पेट में अधिक मात्रा में एसिड को बनने से रोकते हैं। ये एसिडिटी के अलावा पेट की अन्य परेशानियों को भी दूर करने में मददगार है। गर्मी के दिनों में खाना खाने के बाद रोजाना छाछ जरूर पीनी चाहिए।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

पुदीना

पुदीना में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, राइबोफ्लेविन, आयरन, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते है। ये एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। गर्मी में इसका सेवन करने से पेट संबंधी परेशानी को कम करती है।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

नारियल पानी

नारियल पानी न्यूट्रीशंस से भरपूर होने के साथ शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और ठंडक प्रदान करता है। इसमें बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने के गुण होते हैं। ये एसिडिटी दूर करता है। साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

ग्रीन टी

गर्मी के दिनों में चाय-कॉफी पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप अपनी रूटीन में ग्रीन टी पीने की आदत डालें। ये आपको हाइड्रेटेड रखने का काम करती है। हालांकि, अगर आप गर्मी के दिनों में गर्म पानी में ग्रीन टी नहीं पी सकते हैं तो आप इसे ठंडा करके आइस टी भी पी सकते हैं।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

केला

गर्मियों में पके केले का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे गुण होते हैं। पोटेशियम के कारण ये एसिडिटी को नियंत्रित करने में सक्षम है, वहीं फाइबर से भरपूर होने की वजह से ये पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करता है।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

ठंडा दूध

अगर आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है तो आपको ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए। गर्मी में ठंडा दूध पीने से पेट को ठंडक मिलती है और जलन, एसिडिटी जैसी परेशानी नहीं होती। लेकिन आपको फ्रिज में रखा दूध पीने की बजाय सादा ठंडा दूध पीना चाहिए।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

खीरा

कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या इतनी ज्यादा होती है कि वो दवाएं हमेशा अपने पास ही रखते हैं। लेकिन, आपको हर समय दवाओं के सेवन से बचना चाहिए। इसके लिए आप खीरे को अपने आहार में शामिल करें। खीरे में भी पानी खूब होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। खीरा शरीर के लिए कई तत्वों की भरपाई करता है। खीरा भी एसिड रिफ्लक्स को कम करता है, जिससे एसिडिटी की समस्या में कमी आती है।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

खरबूजा

एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर एसिड रिफ्लक्स से भरपूर होने के लिए खरबूजे को भी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में कई तरह के आवश्यक तत्वों की पूर्ति करता है और पानी की कमी दूर करता है। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में इसे भी प्रभावी माना जाता है।

foods to keep your digestion good,healthy living,Health tips

तरबूज

इसमें सबसे ज्यादा पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, साथ ही पीएच लेवल को कम करने में भी मदद करता है, जो एसिडिटी की समस्या को कम करता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!