भारती सिंह आज टीवी की टॉप कॉमेडियन में से एक हैं लेकिन एक समय था जब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में भारती मनीष पॉल (Maniesh Paul) के नए शो में पहुंचीं जहां उन्होंने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। भारती ने बताया कि कैसे भारती ने बताया कि कैसे उन्होंने कहा, 'कई बार जो इवेंट के कॉर्डिनेटर्स थे वो गलत बिहेव करते थे। मेरी बैक पर हाथ रब करते थे। मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था, लेकिन फिर मन में आता था कि ये तो मेरे अंकल जैसे हैं तो मेरे साथ गलत क्यों करेंगे।'
भारती ने बताया कि अब वह समझती हैं कि ऐसा व्यवहार सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 'मैंने सोचा यह ठीक नहीं है। मुझे कोई समझ नहीं थी। मुझमें अब लड़ने का आत्मविश्वास है। अब मै कह सकती हूं क्या बात है, क्या देख रहे हो बाहर जाओ। मैं अब बोल सकती हूं लेकिन तब मुझमें हिम्मत नहीं थी।'
भारती ने कहा कि 'भगवान ने हर महिला को एक खास ताकत दी है जिससे वह समझ सकती है कि सामने वाला किस उद्देश्य से कर रहा है। जब सामने वाला ठीक नहीं होता तो महिला को पता चल जाता है।'














