न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर श्रॉफ हुए 34 के, अक्षय कुमार ने मस्तीभरे अंदाज में विश किया बर्थडे, लिखा यह प्यारा सा मैसेज

एक्टर टाइगर श्रॉफ आज शनिवार (2 मार्च) को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर टाइगर को चाहने वाले फैंस और फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Mar 2024 12:41:35

टाइगर श्रॉफ हुए 34 के, अक्षय कुमार ने मस्तीभरे अंदाज में विश किया बर्थडे, लिखा यह प्यारा सा मैसेज

एक्टर टाइगर श्रॉफ आज शनिवार (2 मार्च) को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर टाइगर को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। दिग्गज एक्टर बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने उन्हें मस्तीभरे अंदाज में बर्थडे विश किया। अक्षय ने सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने टाइगर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का एक छोटा सा वीडियो अपलोड किया।

वीडियो में हाथों में बंदूक लिए टाइगर एक दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं। वे दरवाजे को जोर-जोर से पैर मारते हैं लेकिन वह नहीं खुलता। इतने में अक्षय वहां आते हैं और दरवाजा बाहर की तरफ से आसानी से खोल देते हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “यार छोटे, तेरे साथ मस्ती करने में अलग ही खुशी मिलती है। तेरे जन्मदिन के मौके पर मैं चाहता हूं कि जिंदगी के सारे दरवाजे तेरे लिए अपने आप खुल जाएं। तुम एक चमकदार सितारे हो टाइगर। हमेशा चमकते रहो।”

आगे अक्षय ने एक 'गले लगने' का इमोजी भी बनाया। उल्लेखनीय है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर 9 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें अक्षय और टाइगर पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। अक्षय और टाइगर फिल्म में आर्मी ऑफिसर्स का किरदार निभाएंगे। इसमें साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित रॉय भी हैं।

टाइगर ने साल 2014 में ‘हीरोपंती’ फिल्म से किया था डेब्यू

टाइगर की बात करें तो वे एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर को साल 2014 में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू का मौका दिया। यह कृति सेनन की भी पहली मूवी थी। टाइगर ने अपनी डांसिंग स्किल्स और एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी। टाइगर ने इसके बाद 'बागी', 'ए फ्लाइंग जट्ट', 'मुन्ना माइकल', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' जैसी कई फिल्मों में लीड रोल प्ले किया।

साल 2019 में GQ मैगजीन को दिए इंटरव्यू में टाइगर ने अपने बुरे दिनों को याद करते हुए बताया था कि साल 2001 में उनकी मां द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘बूम’ लीक हो जाने के कारण बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इससे बहुत नुकसान हुआ और हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। टाइगर ने कहा था कि वह उस वक्त सिर्फ 11 साल के थे। उन्होंने देखा कि उनके घर का सारा सामान और फर्नीचर एक-एक करके बेचा जा रहा है। यहां तक कि उनके कमरे से बिस्तर भी गायब थे, जिसके कारण उन्हें फर्श पर सोना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम