न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजोल की बहन तनीषा हुईं कोरोना पॉजिटिव, शाहिद के होंठ पर आए 25 टांके, पर्णलेखा ने लिखा प्यारभरा नोट

हाल ही अभिनेता कमल हासन अमेरिका से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 1:14:30

काजोल की बहन तनीषा हुईं कोरोना पॉजिटिव, शाहिद के होंठ पर आए 25 टांके, पर्णलेखा ने लिखा प्यारभरा नोट

हाल ही अभिनेता कमल हासन अमेरिका से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। तनीषा ने सोशल मीडिया पर खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि इस समय वे होम आइसोलेशन में हैं। तनीषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सभी को हैलो, मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं और जरूरत के मुताबिक आइसोलेट हूं।' तनीषा कुछ समय पहले मां बनने के बयान को लेकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने अपने एग्स को फ्रीज करवा दिया है।

तनीषा ने कहा था कि मेरे पास बेबी नहीं था और कई चीजें मेरे दिमाग में चल रही थीं। फिर मुझे आखिरकार किसी से गाइडेंस मिली और मैंने 39 की उम्र में एग्स को फ्रीज किया। तनीषा के करियर की बात करें तो उन्होंने 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें 'नील एंड निक्की' में पहली बार नोटिस किया गया। तनीषा इसके बाद 'मस्त हो जाओ', 'टैंगो चार्ली', 'सरकार', 'सरकार राज' जैसी फिल्मों में नजर आईं। तनीषा ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उनकी अगली फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' है।

tanisha mukerji,shahid kapoor,parnalekha,kajol,jersey movie,patralekha,rajkumar rao,bollywood news in hindi

जर्सी के शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के साथ हुआ हादसा

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जर्सी के प्रमोशन में बिजी हैं। शाहिद ने शनिवार की सुबह फैंस से बात करने के लिए इंस्टाग्राम लाइव किया। शाहिद से उनके फैन ने पूछा कि शूटिंग के दौरान ट्रेनिग का अनुभव कैसा रहा। इस पर शाहिद ने खुलासा किया कि ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ एक बुरी घटना हो गई थी। उनके होंठ पर चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें करीब 25 टांके लगवाने पड़े थे। शाहिद ने उस चोट को भी दिखाया। शाहिद ने कहा कि मैंने इस फिल्म पर अपना होंठ फोड़ लिया। जर्सी की मेरी सबसे मजबूत याद यह होगी कि मुझे लगा कि मैं फिर कभी पहले जैसा नहीं दिखूंगा।

यह घटना तब हुई जब मैं एक अनुभवी बॉल ऑफ कैमरा के साथ अभ्यास कर रहा था और यह वह दिन था जब मैंने हेलमेट नहीं पहनने का फैसला किया था। गेंद ने मेरे नीचे वाले होंठ को काट दिया और हमें दो महीने के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी। सामान्य महसूस करने में तीन महीने लग गए–यह अभी भी सामान्य नहीं लग रहा है। मेरे होंठ पर एक हिस्सा है, जिसे मैं हिला नहीं सकता। मैंने इस फिल्म के लिए अपना खून दिया है। जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पर्णलेखा ने पत्रलेखा-राजकुमार की शादी की फोटो शेयर की, लिखा…

एक्टर राजकुमार राव 15 नवंबर को चंडीगढ़ में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। अब पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने इंस्टाग्राम पर शादी समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पत्रलेखा के लिए एक नोट भी लिखा। तस्वीरों में बहनें एक-दूसरे को गले लगाकर किस करती नजर आ रही हैं। इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए पत्रलेखा ने लिखा, "365 दिनों में से, पात्रा और मैं 364 दिनों तक लड़ते हैं और जो 1 दिन बचता है उसी में हम एक-दूसरे पर 364 दिनों का प्यार जो अपने दिलों में रखा था, उन सब की बौछार कर देते हैं।

वह मुझे कैसे देखती है। बदले में, मैं बस प्रार्थना करती हूं कि मेरी सारी खुशी और शांति उनकी हो जाए, और उनका सारा दर्द मेरा हो जाए। हम एक जैसे दिखते हैं; हम एक जैसे लगते हैं; हमारे पास एक ही ट्रिगर है; हम केवल 4 साल से अलग हुए जुड़वां हैं। मेरी बहन, गोल्डी, आप अंदर से एक सुंदर इंसान हैं। आप एक सुंदर दुल्हन बनी। पापा मान गए!"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो