न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी कौशल ने ‘सैम बहादुर’ के लिए लिखा यह नोट, ‘एनिमल’ में रश्मिका के सीन पर डायरेक्टर ने दी रिएक्शन

एक्टर विक्की कौशल की प्रतिभा निसंदेह हर कोई मानता है। फैंस उनकी फिल्में देखने को बेकरार रहते हैं। अब उनकी फिल्म ‘सैम बहादुर’ आने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 1:50:51

2 News : सनी कौशल ने ‘सैम बहादुर’ के लिए लिखा यह नोट, ‘एनिमल’ में रश्मिका के सीन पर डायरेक्टर ने दी रिएक्शन

एक्टर विक्की कौशल की प्रतिभा निसंदेह हर कोई मानता है। फैंस उनकी फिल्में देखने को बेकरार रहते हैं। अब उनकी फिल्म ‘सैम बहादुर’ आने वाली है। यह शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार रात मुंबई में इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। विक्की अपने माता-पिता, पत्नी कैटरीना कैफ और भाई सनी कौशल के साथ पहुंचे। स्क्रीनिंग के तुरंत बाद सनी ने एक लंबा नोट लिखने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया।

सनी ने लिखा कि क्या फिल्म है। यह कितनी अद्भुत फिल्म है। मेघना गुलजार ‘सैम बहादुर’ बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह सच में सराहनीय है कि आपने कितनी खूबसूरती से जीवन, चरित्र को दिखाने में कामयाबी हासिल की है। ढाई घंटे के अंतराल में इस आदमी को अपने देश और वर्दी के लिए जो प्यार हुआ, उसने मुझे हंसाया, रुलाया, प्रेरित किया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने मुझे एहसास कराया कि महान साहस और चरित्र का क्या मतलब है।

विक्की जब मुझे लगता है कि आपने खुद को मात दे दी है, तो आप मुझे फिर से आश्चर्यचकित कर देते हैं। मुझे पता है कि आपने इस फिल्म को प्रदर्शित किया है और अब मैं समझ सकता हूं कि क्यों.. मुझे लगता है कि इस फिल्म ने आपको चुना है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी सैम का किरदार आपसे बेहतर निभा सकता था। आपने एक ऐसे व्यक्ति के जीवन को चित्रित करने के लिए अपना दिल और आत्मा सब कुछ दे दिया है, जिसे बहुत बहादुरी से जीया गया था।” सनी ने पोस्ट में फिल्म की एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की तारीफ करते हुए उन्हें भी टैग किया।

sunny kaushal,vicky kaushal,sam bahadur movie,sunny vicky,animal movie,director sandeep wanga reddy,rashmika mandanna,ranbir kapoor

‘एनिमल’ के ट्रेलर में रश्मिका ने दांत भींचकर बोला डायलॉग, लोगों ने उड़ाया मजाक

शाहिद कपूर के साथ ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'एनिमल' शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की स्टोरी लाइन और ट्रीटमेंट अलग होने से दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक सीन वायरल हो रहा है। अब संदीप ने इस पर रिएक्शन दी है।

संदीप ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया कि वो भावनात्मक सीन था, जिसमें रश्मिका को एक निश्चित तरीके से बोलना था। मुझे पता था कि इस सीन पर एक निश्चित प्रतिक्रिया आएगी। जब कोई एक भाव महसूस करता है तो वह अपने दांत भींचकर बोलता है। मुझे लगता है कि इसकी वजह से ट्रेलर भी कई बार देखा गया। ऐसे में फायदा हुआ और अब जब यह सीन बड़े पर्दे पर दिखाई देगा तो लोगों को ज्यादा समझ आएगा।

बता दें कि रश्मिका अपने को स्टार रणबीर कपूर के किरदार के पिता (अनिल कपूर) को लेकर कहती हैं कि उन्हें मर जाना चाहिए था। यह सुनते ही रणबीर उनका गला पकड़ लेते हैं। इस सीन में रश्मिका अपने दांत भींचकर बोलती हैं, जिस वजह से वह क्या कहना चाहती हैं समझ नहीं आता। इस सीन पर मीम्स बन रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि फिल्म में रश्मिका की जगह दूसरी हीरोईन होनी चाहिए थी तो कोई कह रहा है कि रश्मिका की वजह से सीन बेकार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका