न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने बताया न्यासा इसलिए चाहती हैं बेटियों के बजाय बेटे, एक्ट्रेस ने खान तिकड़ी को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मां’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वह जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 12:31:53

2 News : काजोल ने बताया न्यासा इसलिए चाहती हैं बेटियों के बजाय बेटे, एक्ट्रेस ने खान तिकड़ी को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मां’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वह जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान काजोल ने अपने बच्चों के साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए डिसिप्लिन्ड और स्ट्रिक्ट होने के बजाय एक अच्छी मां बनने की कोशिश कर रही हैं। काजोल ने कहा कि मैंने अपनी बेटी न्यासा को डांटते हुए कहा कि वह तभी सब कुछ समझ पाएगी जब वह मां बनेगी। तब उसने कहा कि वह बेटियां नहीं, बल्कि बेटे चाहती हैं।

उसे लगता है कि बेटे आसान होते हैं। बच्चों के साथ दोस्ती करना मांओं के लिए नेचुरल नहीं होता क्योंकि हम खुद को मां बनने के लिए डेडिकेट कर देते हैं। हमें बच्चों के साथ दोस्ती करने, उनके साथ अनकम्फर्टेबल बातचीत करने और उन अनकम्फर्टेबल भावनाओं को अपने साथ रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मुझे न्यासा और युग के साथ अपना रिश्ता बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। एक अच्छे माता-पिता अच्छे दोस्त होते हैं। मैंने इस बात का ख्याल रखा कि मैं एक मां हूं, लेकिन मैं अपने बच्चों के लिए इतनी खुली भी हूं कि वे मेरे पास आएं और मुझे अपने जीवन के बारे में बताएं।

मैं दोनों बच्चों की दोस्त हूं और ऐसा माहौल बनाए रखती हूं, जहां वे मुझसे कुछ भी शेयर कर सकते हैं और किसी भी तरह की बातचीत कर सकते हैं। ‘मां’ फिल्म की बात करें तो इसमें काजोल अपनी बेटी को बचाती नजर आ रही हैं। ये एक माइथोलॉजिकल-हॉरर फिल्म है जिसमें काजोल के साथ रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

kajol,actress kajol,nysa devgn,ajay devgn,kajol ajay,nysa daughter,maa movie,kajol maa,Salman Khan,aamir khan,shahrukh khan

काजोल ने कहा, सलमान इतने सालों से एक जैसे ही बने हुए हैं

काजोल ने गलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान और आमिर खान को प्रोफेशनल और जुनूनी एक्टर्स बताया। काजोल ने कहा कि ये एक्टर अपने काम के प्रति समर्पित हैं और इसे गंभीरता से लेते हैं लेकिन सलमान खान का स्टारडम अलग ही है। सलमान तो सलमान हैं। आप इस बात पर बहस नहीं कर सकते। वे इतने सालों से एक जैसे ही बने हुए हैं और यह अपने आपमें विश्वास से परे बात है।

यहां तक कि आमिर ने भी एक बार कहा था, “सलमान सच में मुझसे बड़े स्टार हैं, क्योंकि उनकी फिल्म चाहे कैसा भी परफॉर्म करे, वह 100 करोड़ रुपए पार कर ही जाती है। और उनके फैंस उन्हें पागलों की तरह चाहते हैं।” काजोल को जब बताया गया कि अक्षय कुमार की भी 18 फिल्में 100 करोड़ पार की है, जितनी सलमान की हैं। इस पर काजोल ने कहा कि वाह ये तो शानदार है। लेकिन जब हम प्योर स्टार पावर की बात करते हैं, तो सलमान को कोई छू भी नहीं सकता, अक्षय भी इस बात से सहमत होंगे। बता दें काजोल और सलमान ने 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'कुछ कुछ होता है' में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ