Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ताहिरा ने सुनाया शादी के बाद का इमोशनल किस्सा, पूर्व पत्नी चारू की इस बात से गुस्सा हुए राजीव सेन

एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी राइटर-डायरेक्टर ताहिरा कश्यप की जोड़ी हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। दोनों एक-दूसरे पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 1:28:16

2 News : ताहिरा ने सुनाया शादी के बाद का इमोशनल किस्सा, पूर्व पत्नी चारू की इस बात से गुस्सा हुए राजीव सेन

एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी राइटर-डायरेक्टर ताहिरा कश्यप की जोड़ी हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। दोनों एक-दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। फैंस को कपल की यह अदा पसंद है। ताहिरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में विवाहित जीवन का एक इमोशनल किस्सा शेयर किया। ऑफिशियल पीपल ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में ताहिरा ने कहा कि शादी के बाद जब मैं मुंबई आईं, तो मेरे पास नौकरी नहीं थी। मेरे पास जो थोड़ी-बहुत बचत थी, वह धीरे-धीरे रोजमर्रा की जरूरतों जैसे कि सब्जी-भाजी और किराने का सामान खरीदने में खर्च हो गई। लेकिन उस समय आयुष्मान अपने करिअर के शुरुआती दौर में थे और इस ओर ध्यान नहीं दे पाए।

मैंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे, यहां तक कि अपने माता-पिता से भी नहीं। लेकिन एक दिन आयुष्मान ने मुझसे पूछा कि मैं आम क्यों नहीं लाईं? इस सवाल से मैं बहुत परेशान हुईं। मैं बहुत गुस्से में थी क्योंकि उन्होंने ये नहीं देखा कि मैं दो दिनों से खुद आम नहीं खा रही थी ताकि आयुष्मान खा सकें और फिर भी उन्होंने सवाल कर लिया। मुझे गुस्सा आया और मैं रो पड़ी। मैंने कहा कि क्या तुम्हें पता है कि हम किराने का सामान कैसे खरीद रहे हैं? मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया है।

तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि मैंने बिना कुछ कहे अकेले सब कुछ संभालने की कोशिश की थी। इसके बाद आयुष्मान ने पूछा कि मैंने उनसे मदद क्यों नहीं मांगी। तब तक आयुष्मान वीजे बन चुके थे और उनका करिअर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इस घटना ने हमारे रिश्ते में एक नया मोड़ लाया, जहां समझ और संवाद ने रिश्ते को और मजबूत कर दिया। बता दें कि इस साल अप्रैल में ताहिरा ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के 7 साल बाद फिर से उभर आया है। सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपडेट शेयर करती रहती हैं। आयुष्मान ने लंबे वक्त तक डेट करने के बाद साल 2008 में ताहिरा के साथ शादी कर ली थी। उनके बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का हैं।
tahira kashyap,writer tahira kashyap,ayushmann khurrana,tahira ayushmann,tahira breast cancer,rajeev sen,charu asopa,rajeev charu,sushmita sen राजीव ने कहा, परिवार के सदस्यों को व्लॉग में लाकर विक्टिम कार्ड खेल रहीं चारू

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्स वाइफ चारू असोपा को बुरा-भला कहा है, क्योंकि उन्होंने व्लॉग में अपनी मां और भाभी को शामिल किया। राजीव ने कहा कि मैंने कभी भी अपने माता-पिता या बहन को चारू के बारे में बात करते हुए व्लॉग में शामिल नहीं किया। जब आप किसी के साथ गलत करते हो और उसमें अपने परिवार को भी शामिल करते हो, तो यह कितनी गलत बात है।

क्या आपने कभी देखा है कि मैंने अपनी फैमिली को शामिल किया है और किसी के बारे में व्लॉग में बात की है? परिवार के सदस्यों को घसीटना केवल कमजोरी और बचकानापन दिखाता है। मजे की बात तो यह है कि तीनों ने मेरा नाम नहीं लिया। क्यों? डर गए? चारू एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और तुरंत रो सकती हैं। वह विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है कि सब लोग आ रहे हैं व्लॉग बनाने। यह भी एक तथ्य है कि जब तक आप मेरा जिक्र नहीं करोगे, यूट्यूब चैनल्स चलेंगे नहीं और पैसे आएंगे नहीं।

यह जानने का समय है कि कैसे लोग मैनिपुलेट करते हैं और कैसे वे विक्टिम कार्ड खेलते हैं और रोते हैं। जितना उसने मेरे बारे में मीडिया से बात की है, मुझे नहीं लगता कि किसी भी इंसान या न्यूज चैनल ने किसी अपराधी के बारे में भी इतनी बात की होगी। मैं चारू की मां के करीब था। मैंने 6 महीने के दौरान जाना कि चारू कथित तौर पर अतीत के ट्रॉमा से पीड़ित हैं, जिसे वह दूसरों पर प्रोजेक्ट करती हैं। वह बस इसे मुझ पर निकाल रही हैं। यहां तक कि नॉर्मल कपल भी लड़ते हैं, लेकिन जब आप ट्रॉमा को अपने जीवन से बाहर नहीं निकालते, तब तक यह आपको परेशान करता रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका