न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ठोका तूफानी शतक, सचिन तेंदुलकर ने की खुलकर तारीफ

IPL 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ, जानें इस ऐतिहासिक पारी की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 8:49:41

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ठोका तूफानी शतक, सचिन तेंदुलकर ने की खुलकर तारीफ

सोमवार को आईपीएल 2025 में एक युवा खिलाड़ी ने नया इतिहास रच डाला। इस होनहार खिलाड़ी का नाम वैभव सूर्यवंशी है। वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक जमाया। उनकी इस शानदार पारी को देखने के बाद 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। सचिन ने वैभव के निडर खेलने के अंदाज़ की खूब सराहना की।

सचिन ने लिखा, "वैभव का आत्मविश्वास से भरा दृष्टिकोण, बल्ले की स्पीड, गेंद की लेंथ को शुरुआत में ही पढ़ना और शॉट्स में ऊर्जा का सही ट्रांसफर — इन सबका मेल एक बेहतरीन पारी का फॉर्मूला बना।"

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोककर IPL इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान भी स्थापित किया।

पिछले तीन चार महीने की मेहनत आखिरकार रंग लाई

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह पिछले तीन-चार महीनों से इस पल की तैयारी कर रहे थे, जो अब सफल हो गई है। उनके शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 210 रनों का विशाल लक्ष्य 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

वैभव ने अपनी तूफानी पारी में 35 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके जड़े। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही वह पुरुष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने 37 गेंदों में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

आईपीएल में अब तक का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए महज 30 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी।

जीत के बाद वैभव ने कहा, ‘‘बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरी तीसरी आईपीएल पारी थी और इसमें पहला शतक लगाना बेहद खास है। मैं पिछले तीन-चार महीने से इस पर मेहनत कर रहा था और इसका फल मिला है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं मैदान की ज्यादा परवाह नहीं करता, बस गेंद पर पूरी नजर और फोकस बनाए रखता हूं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत