न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिन लोगों ने यह किया उनका बुरा हाल हो, पहलगाम हमले पर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- जितना मैंने इस्लाम को समझा है...

दीपिका कक्कड़ ने पहलगाम हमले के बाद अपने व्लॉग में दुख व्यक्त किया और इस घटना की गंभीरता को लेकर अपनी भावनाएं साझा की। जानिए उन्होंने क्या कहा।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 11:20:57

जिन लोगों ने यह किया उनका बुरा हाल हो, पहलगाम हमले पर  छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- जितना मैंने इस्लाम को समझा है...

पिछले कुछ समय से पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हमले से पहले टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम पहली बार कश्मीर घूमने गए थे। अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों ने कई व्लॉग बनाए, वीडियोज और रील्स भी साझा कीं। लेकिन जैसे ही पहलगाम में हमला हुआ और इसके बाद दीपिका और शोएब कश्मीर के बारे में बात करने लगे, तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब दीपिका ने अपने नए व्लॉग में इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

दीपिका कक्कड़ ने बताया कि जब वे दिल्ली लौट रहे थे, तो उसी दौरान उन्हें इस आतंकी हमले के बारे में जानकारी मिली। दीपिका ने अपने व्लॉग में कहा, “जब हम ट्रिप पर थे, तो मैंने बस कुछ व्लॉग बनाए थे क्योंकि मैं ज्यादातर रूहान को अटेंड कर रही थी। फिर पिछले दो-तीन दिनों से मुझे कुछ अजीब सी मायूसी महसूस हो रही थी, जैसे कि मैं सही से सोच नहीं पा रही थी। यह एक ऐसी स्थिति थी कि जो भी हुआ... हमारे साथ यह हुआ कि जिस दिन हम दिल्ली में लैंड किए, उसी दिन धीरे-धीरे यह जानकारी मिली कि पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है।”

दीपिका कक्कड़ का दिल दहलाने वाला बयान

दीपिका ने आगे कहा, "शुरुआत में मुझे लगा कि शायद यह कोई छोटा सा हादसा हुआ होगा, लेकिन जैसे-जैसे इस घटना की गंभीरता का पता चला, यह वाकई बहुत भयानक और दर्दनाक था। जो कुछ भी हुआ, उसने मुझे पूरी तरह से हिलाकर रख दिया।" दीपिका ने इस हादसे में महिलाओं और बच्चों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की और इसे एक दिल दहलाने वाला हादसा बताया।

दीपिका कक्कड़ ने हमलावरों का बुरा हाल होने की दुआ की

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद अपने व्लॉग में अपनी भावनाओं का इज़हार किया। उन्होंने इस हमले के पीड़ितों के लिए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा, "क्या बीत रही होगी उन परिवारों पर, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन महिलाओं और बच्चों पर क्या गुजर रही होगी, जिन्होंने अपने पिता और पतियों को खो दिया है। हमें ऐसा दर्द कभी महसूस नहीं हो सकता, हम केवल अफसोस जता सकते हैं। यह बेहद दुखद है क्योंकि कश्मीर एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहाँ के लोग बहुत प्यारे हैं और वहां की शांति अद्भुत है।"

दीपिका ने आगे कहा, "दिल से दुआ करती हूं कि जो भी इस हमले के पीछे हैं, उनका बुरा हाल हो, जैसे आज ये परिवार तड़प रहा है, वैसे ही वो तड़पें। मैं चाहती हूं कि हर एक दर्द को महसूस करें।"

दीपिका कक्कड़ ने इस्लाम के बारे में कहा

दीपिका ने इस्लाम और धर्मों के बारे में अपनी राय भी रखी। उन्होंने कहा, "जितना मैंने इस्लाम को समझा है, मैं पूरी तरह से यकीन के साथ कह सकती हूं कि एक ईमानदार मुसलमान ऐसा नहीं कर सकता। किसी बेगुनाह को इस तरह से मार देना, किसी भी नाम पर, यह इस्लाम नहीं सिखाता। और न ही कोई अन्य धर्म सिखाता है। कोई भी पवित्र किताब—चाहे वह बाइबिल हो, कुरान हो, गीता हो या गुरुग्रंथ साहब हो—किसी में भी यह नहीं लिखा है कि किसी दूसरे धर्म को मारो। सभी धर्मों का संदेश यही है कि हम एक साथ प्यार से रहें, दूसरों की इज्जत करें।"

दीपिका कक्कड़ ने कहा- आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता

दीपिका कक्कड़ ने आतंकवादियों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा, "जो भी इस नाम पर निर्दोष लोगों की जान लेता है, वह किसी धर्म से ताल्लुक नहीं रखता। वह एक आतंकवादी है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, और इसीलिए मैं पूरी तरह से दुआ करती हूं कि इन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जो मासूम परिवारों के साथ यह क्रूरता कर रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी