न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी को लेकर शुभमन गिल ने कहा - ये उसका लकी दिन था..., भड़के अजय जडेजा

IPL 2025 में, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया। शुबमन गिल द्वारा इसे लकी दिन कहने पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने गिल पर निशाना साधते हुए युवा खिलाड़ी की शानदार पारियों को सच्चे सम्मान देने की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 9:24:52

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी को लेकर शुभमन गिल ने कहा - ये उसका लकी दिन था..., भड़के अजय जडेजा

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 28 अप्रैल को IPL 2025 के 47वें मैच में वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला, जिन्होंने महज 38 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेलकर गुजरात टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से शिकस्त दे दी। 14 साल के इस युवा बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्डों की झड़ी लगाकर सबको चौंका दिया। मैच खत्म होने के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल, जो हार से काफी निराश दिखे, ने राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की पारी पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी जिससे पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा बेहद नाराज़ हो गए और उन्होंने गिल को खरी-खोटी सुना दी।

शुभमन गिल पर क्यों भड़के अजय जडेजा?

राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का यह "लकी दिन" था। उन्होंने जिस तरह के शॉट्स खेले, वह देखना बेहद शानदार था। उन्होंने अपने दिन का भरपूर फायदा उठाया। गिल ने यह भी कहा कि राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले के दौरान ही हमसे मैच छीन लिया, जबकि हम बेहतर कर सकते थे लेकिन कर नहीं पाए।

शुभमन गिल के इस बयान – "ये उनका लकी दिन था" – पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा भड़क उठे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सूर्यवंशी की इस विस्फोटक पारी को "सिर्फ एक लकी दिन" बताना सही नहीं है। उन्होंने पूरे मैदान में बेहतरीन शॉट्स खेले और उनकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हमें ऐसे उभरते खिलाड़ियों को सम्मान देना चाहिए न कि उनके प्रदर्शन को भाग्य कहकर कम आंकना चाहिए।

GT के तेज गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस की तेज गेंदबाजी को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाजों की गेंदों पर बेझिझक रन बटोरे और एक भी मौका नहीं छोड़ा। वैभव ने मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और इसके बाद 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 11 लंबे छक्के शामिल थे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 गेंदों में 166 रनों की साझेदारी करके पूरी तरह से मैच का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत