न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ground Zero BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’, कमाए सिर्फ 70 लाख रुपये

इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। जानिए पहले मंडे तक का कलेक्शन, फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और इसके भविष्य को लेकर क्या हैं उम्मीदें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 7:58:29

Ground Zero BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’, कमाए सिर्फ 70 लाख रुपये

इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की शुरुआत बेहद ठंडी रही थी। हालांकि वीकेंड पर कमाई में थोड़ी तेजी आई थी, लेकिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अब ‘ग्राउंड जीरो’ के मंडे टेस्ट का भी रिजल्ट सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।

‘ग्राउंड जीरो’ ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित ‘ग्राउंड जीरो’ बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने कुख्यात आतंकी गाजी बाबा के खिलाफ ऑपरेशन को लीड किया था। फिल्म में इमरान हाशमी ने नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभाई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को केसरी 2, जाट और फुले जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिससे इसकी कमाई पर खासा असर पड़ा है। रिलीज के पहले दिन से ही इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए संघर्ष कर रही है। अगर अब तक के कलेक्शन की बात करें तो:

- ‘ग्राउंड जीरो’ ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 1.9 करोड़ रुपये हो गया।
- तीसरे दिन ‘ग्राउंड जीरो’ ने 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
- वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार चौथे दिन फिल्म ने मात्र 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही ‘ग्राउंड जीरो’ का चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 5.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘ग्राउंड जीरो’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना बन रहा है मुश्किल

‘ग्राउंड जीरो’ को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है और चौथे ही दिन इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। पहले से ही केसरी 2, जाट और री-रिलीज़ हुई ‘अंदाज़ अपना अपना’ जैसी फिल्मों ने ‘ग्राउंड जीरो’ के कारोबार पर गहरा असर डाला है। अब एक मई को ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के रिलीज होने के बाद ‘ग्राउंड जीरो’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

‘ग्राउंड जीरो’ की स्टारकास्ट

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट, टैलिसमैन फिल्म्स और ड्रीम्जक्राफ्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ सई तम्हाणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी