न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जाट' ने 19वें दिन कमाए सिर्फ 65 लाख, कुल कलेक्शन 85.65 करोड़

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और अनन्या पांडे की फिल्म जाट ने 19वें दिन कमाई में गिरावट देखी। हालांकि, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 115 करोड़ को पार कर गया है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 11:26:59

'जाट' ने 19वें दिन कमाए सिर्फ 65 लाख, कुल कलेक्शन 85.65 करोड़

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज़ फिल्म 'जाट' ने थिएटरों में अपने 19 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली सराहना के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर यह अब तक 100 करोड़ का बजट वसूल नहीं कर पाई है। जहां यह फिल्म अब तक करोड़ों की कमाई करती रही है, वहीं 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को पहली बार कलेक्शन में भारी गिरावट आई, और यह फिल्म सबसे कम कमाई के साथ सिनेमा स्क्रीन पर रही।

फिल्म ने शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन किया था

सनी देओल की धमाकेदार एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' ने सिनेमाघरों में एक मजबूत शुरुआत की थी, और इसके बाद लगातार फिल्म ठीक-ठाक परफॉर्म करती रही। हालांकि, अब इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक शख्स राणातुंगा से शुरू होती है, जो श्रीलंका से भागकर भारत आता है। राणातुंगा ने कई सैनिकों को मारकर उनके पास से सोना लूट लिया और उसे लेकर भारत आ गया। यहां वह अपनी असली पहचान छुपाकर नया नाम और चेहरा अपनाता है और लोगों को डराकर अपना साम्राज्य चला लेता है। लेकिन एक दिन सनी देओल का किरदार, एक जाट, उसकी जिंदगी में तूफान लेकर आता है।

फिल्म की कहानी ने दर्शकों को आकर्षित किया और कई लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से भी की है।

'जाट' की 19वें दिन की कमाई सबसे कम

सिनेमा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'जाट' के तीसरे सोमवार को कमाई बहुत कम रही। फिल्म ने महज 65 लाख रुपये की कमाई की, और इस तरह 19 दिनों में 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक मुश्किल से 85.65 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 115 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। विदेशों में फिल्म ने 14 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ को पार कर चुका है।

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की शानदार परफॉर्मेंस

यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी और इसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा हीरो और विलन के रूप में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी