अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत के रहस्य पर से आज तक पर्दा नहीं हटा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने खुद मौत को गले लगाया था या इसकी कुछ और वजह थी। आज भी उनकी यादें फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। वे सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते रहते हैं। उनकी बहनें भी आए दिन सुशांत से जुड़ीं पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आज रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक इमोशनल पोस्ट अपलोड की है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की याद में एक बहुत भावुक पोस्ट और उनके साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की है।














