न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘ढिंढोरा’ का ट्रेलर और ‘हम दो हमारे दो’ का टीजर, जानें-कब रिलीज होगी भाग्यश्री के बेटे की फिल्म

एक्टर, कॉमेडियन और पॉपुलर यूट्यूबर भुवन बाम अपनी पहली वेबसीरीज ‘ढिंढोरा’ लेकर आ रहे हैं। भुवन काफी समय से कैमरे से दूर थे। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 2:31:14

देखें-‘ढिंढोरा’ का ट्रेलर और ‘हम दो हमारे दो’ का टीजर, जानें-कब रिलीज होगी भाग्यश्री के बेटे की फिल्म

एक्टर, कॉमेडियन और पॉपुलर यूट्यूबर भुवन बाम अपनी पहली वेबसीरीज ‘ढिंढोरा’ लेकर आ रहे हैं। भुवन काफी समय से कैमरे से दूर थे। उन्होंने कोरोनाकाल में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। ढिंढोरा 14 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज होगी। हर गुरुवार को सीरीज का नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें राजेश तैलंग, बद्री चावन समेत कई एक्टर हैं। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 1 पोजिशन पर ट्रेंड कर रहा है। भुवन 9 अलग-अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। इसमें मिडिल क्लास की जिंदगी दिखाई जाएगी। ट्रेलर की शुरुआत ‘हम मिडिल क्लास वालों की आदत है ना, सपने पूरे होने से पहले उसे जी लेने की’ डायलॉग से होती है। भुवन वेबसीरीज पर लंबे समय से काम कर रहे थे। हाल ही ‘ढिंढोरा’ का फर्स्ट लुक और पोस्टर भी रिलीज किया गया था।

dhindora,bhuvan bam,hum do hamare do,meenakshi sundareshwar,abhimanyu dasani,bollywood news in hindi

हम दो हमारे दो मूवी में है राजकुमार-कृति की जोड़ी

राजकुमार राव और कृति सेनन की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दोनों की फिल्म 'हम दो हमारे दो' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत में फिल्म स्त्री, लुका छुपी, बाला और मिमी का जिक्र होता है। इसके बाद परेश रावल की आवाज में सवाल पूछा जाता है- 'अब हमारा हीरो क्या करेगा?' इसके बाद स्क्रीन पर कृति दिखती हैं, जो राजकुमार से कहती हैं- 'अपने मम्मी-पापा को घर ले आना, बात खत्म करनी है और लाइफ शुरू करते हैं।'

इस सवाल के बाद परेश कहते हुए सुनाई देते हैं कि अब हीरो गोद लेगा, किसे मम्मी और डैडी को... फिल्म में अपारशक्ति खुराना और रतना पाठक भी हैं। फिल्म इसी साल दिवाली के खास मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। टीजर से पहले राजकुमार व कृति ने एक पोस्टर भी शेयर किया था। यह जोड़ी बरेली की बर्फी मूवी में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी है।

5 नवंबर को रिलीज होगी अभिमन्यु दासानी की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर

फिल्ममेकर करण जौहर इस दिवाली पर दर्शकों के लिए अपनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर लेकर आ रहे हैं। फिल्म 5 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। कहानी बेहद अतरंगी लव स्टोरी पर आधारित है। इसमें एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी मुख्य रोल में दिखाई देंगे। निर्माता करण ने मंगलवार को इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया। फिल्म तमिलनाडु के मदुरई की पृष्ठभूमि में बनी एक रोमांटिक कॉमेडी है। करण ने इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

पोस्टर में सान्या और अभिमन्यु दिखाई दे रहे हैं। सान्या ने लाल साड़ी पहनी है, उनके कर्ली बाल हैं वहीं अभिमन्यु उनके कंधे पर सिर रखे हुए हैं। करण ने लिखा, "एक अनोखी और प्यारी प्रेम कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाएं, ऐसा प्यार जो दूर रहकर भी कायम रहता है। फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।" डायरेक्टर विवेक सोनी हैं, जो उनकी पहली फिल्म है। निर्माण करण के धर्मा एंटरटेनमेंट बैनर तले किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर