न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा ने शेयर किया केदारनाथ यात्रा का Video, बॉबी को है इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाने का अफसोस

एक्ट्रेस सारा अली खान को जब भी काम से ब्रेक मिलता है वह घूमने निकल पड़ती हैं। सारा काफी आध्यात्मिक प्रवृत्ति की है, ऐसे में वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 11:20:02

2 News : सारा ने शेयर किया केदारनाथ यात्रा का Video, बॉबी को है इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाने का अफसोस

एक्ट्रेस सारा अली खान को जब भी काम से ब्रेक मिलता है वह घूमने निकल पड़ती हैं। सारा काफी आध्यात्मिक प्रवृत्ति की है, ऐसे में वह अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करती हैं। सारा के इस रुख को देख सब समझ सकते हैं कि वह हर धर्म का बराबर सम्मान करती हैं। सारा फैंस के लिए अपनी यात्राओं से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। सारा ने रविवार (29 अक्टूबर) शाम एक बार फिर एक आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो शेयर किया।

इसमें केदारनाथ यात्रा की झलक है। सारा कई जगह भक्ति में लीन दिख रही हैं। सारा केदारनाथ के एक कोने से दूसरे कोने तक पैदल घूम रही हैं। वह एक जगह से सब्जी काटती, एक टेंट में रहती, बहते पानी से चेहरा धोती और धूप में सोती दिख रही हैं। एक जगह साधु से तिलक लगवा रही हैं। फैंस को यह वीडियो खूब अच्छा लग रहा है।

बहरहाल सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म विक्की कौशल के साथ ‘जरा हटके जरा बचके' थी। वह फिलहाल आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' की शूटिंग में बिजी हैं। सारा, टाइगर श्रॉफ और हितेन पटेल के साथ 'मिशन लायन' में भी दिखेंगी।

बॉबी देओल ने बताई ‘राणा नायडू’ वेब सीरीज की खामियां

फिल्म 'एनिमल' में दर्शकों को एक्टर बॉबी देओल एक खतरनाक अवतार में नजर आएंगे। वे 'नरभक्षी' के रोल में हैं। इससे पहले बॉबी ‘आश्रम’ वेब सीरीज में नेगेटिव किरदार निभाकर लाइमलाइट में आए थे। इस बीच बॉबी ने इस साल आई एक वेब सीरीज 'राणा नायडू' का हिस्सा नहीं बन पाने पर अफसोस जताया है।

इस सीरीज में बॉबी काम करना चाहते थे, लेकिन उनकी जगह साउथ इंडियन स्टार राणा दग्गुबाती को कास्ट कर लिया गया। बॉबी ने IDiva को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये सीरीज जैसी बननी चाहिए थी, वैसी नहीं बनी। ये सीरीज हिट हॉलीवुड सीरीज ‘रे डोनोवन’ पर बेस्ड थी। मेकर्स इसके हिंदी वर्जन को और बेहतर बना सकते थे। इसमें काफी अच्छे किरदार थे।

इस सीरीज का काफी अच्छा बज क्रिएट किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद प्रोजेक्ट ने काफी निराश किया। ये सीरीज एक एडल्ट कंटेंट थी, इसे प्रोफेशनली ट्रीट किया जाना था। उल्लेखनीय है कि सीरीज में राणा के साथ सुपरस्टार वेंकटेश भी नजर आए थे। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई यह सीरीज लोगों का दिल नहीं जीत पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका