न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुंबई आने पर रुबीना के साथ हो गई थी बड़ी धोखाधड़ी, हिना ने कहा, पापा होते तो मेरी हालत नहीं देख पाते…

रुबीना दिलैक लंबे समय से छोटे पर्दे की दमदार अदाकारा हैं। रुबीना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 7:24:50

2 News : मुंबई आने पर रुबीना के साथ हो गई थी बड़ी धोखाधड़ी, हिना ने कहा, पापा होते तो मेरी हालत नहीं देख पाते…

रुबीना दिलैक लंबे समय से छोटे पर्दे की दमदार अदाकारा हैं। रुबीना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। रुबीना इन दिनों कलर्स टीवी पर कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही हैं। इसमें सिंगर राहुल वैद्य उनके जोड़ीदार हैं और दोनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। रुबीना हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इसमें रुबीना ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी की बात शेयर की।

रुबीना ने कहा कि जब मैं मुंबई आई थीं तब मैंने एक घर में भी इन्वेस्ट किया था। मुझे तब एक घर की बहुत ज्यादा जरूरत थी। उस दौरान मुझे कोई शख्स मिला था जिसे मैंने घर के लिए रुपए तक दे दिए थे। लेकिन फिर ना वो शख्स मिला और ना ही घर मिला। मैं काफी दिनों तक परेशान रहीं। करीब तीन साल मैं उससे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश करती रहीं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके अलावा मेरी लाइफ में ऐसा मौका भी आया जब मैं काम के लिए स्ट्रगल कर रही थीं पर मुझे काम नहीं मिल रहा था।

उस दौर में बहुत से लोगों ने मुझे ब्रैंडेड बैग लेने का सजेशन भी दिया। उनका कहना था कि ब्रांडेड सामान देखकर प्रोड्यूसर मुझसे इंप्रेस होगा। मैंने कहा कि मैं अपने टैलेंट के दम पर काम हासिल करना चाहती हूं। मैं शुरू में बिल्कुल सेविंग नहीं करती थीं। मेरा पहला शो ‘छोटी बहू’ था जो काफी पॉपुलर भी हुआ लेकिन उस शो से कमाए सारे पैसे मैंने खर्च कर दिए। मेरे पास कोई जमा पूंजी नहीं थी। शादी के बाद मेरे हसबैंड अभिनव शुक्ला ने मुझे सेविंग करना सिखाया।

rubina dilaik,actress rubina dilaik,rubina dilaik savings,rubina dilaik fraud,laughter chefs,rubina bigg boss,hina khan,actress hina khan,hina father,hina mother,hina breast cancer

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं हिना खान बोलीं, मेरे पिता बहुत नरम स्वभाव के थे…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लगातार हेल्थ अपडेट देती हैं। हिना ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां उनसे चुप-चुपके रोती रहती हैं। हिना ने पिता के बारे में भी बात की। हिना ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि कभी-कभी मेरे सामने भी रो देती हैं। इसके अलावा नमाज में भी बहुत रोती होती हैं।

जब मैं बहुत तकलीफ में होती हूं। बहुत मतलब बहुत। थोड़ी बहुत तकलीफ होती है तो मैं दिखाती भी नहीं हूं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि तकलीफ बर्दाश्त नहीं होती है और मैं चिल्लाने लगती हूं तब वह मेरे सामने ही रोने लगती हैं। उसका कुछ नहीं कर सकते। वैसे वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। जिस तरह से उन्होंने खुद को संभाला है, मुझे उन पर बहुत गर्व है। हिना के पिता का 4 साल पहले निधन हो गया था। हिना ने कहा कि मेरे पिता बहुत नरम स्वभाव के थे।

कोरोनाकाल के दौरान जब हमारे पड़ोसी को कोरोना हो गया था तब वे बहुत परेशान हो गए थे। वे कहते थे कि हे भगवान, अब क्या करें? हमें भी कोविड हो जाएगा। मेरी मां बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। कभी-कभी मैं और मेरी मम्मी बात करते हैं कि अगर वह आज हमारे साथ होते, तो वे खुद को कैसे संभालते? उन्होंने मुझे रानी की तरह पाला है। वे मुझे इस हालत में नहीं देख पाते। अच्छा हुआ कि उन्होंने मुझे इस तरह नहीं देखा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी