न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: गर्भवती पत्नी और चाची की हथौड़ा मारकर हत्या, आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जयपुर में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और विधवा चाची की हथौड़े से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। घटना 31 मार्च को करधनी थाना इलाके में हुई। आर्थिक तंगी और गृह क्लेश के चलते यह वारदात हुई। आरोपी ने अपने बेटे पर भी हमला किया, लेकिन वह बचकर बाहर भाग गया। पड़ोसियों ने खून से सनी दो लाशें देखी और युवक को फांसी पर लटका पाया।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 8:42:59

जयपुर: गर्भवती पत्नी और चाची की हथौड़ा मारकर हत्या, आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जयपुर में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और विधवा चाची की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने अपने बेटे पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर बाहर भाग गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए घर पहुंचे, तो उन्होंने खून से सनी दो लाशें देखीं और युवक को फांसी पर लटका पाया। घटना सोमवार (31 मार्च) की शाम को करधनी थाना इलाके में हुई।

आर्थिक तंगी और गृह क्लेश के कारण हुई वारदात

सीआई सवाई सिंह के अनुसार, पंकज कुमावत (36) बेनाड़ स्टेशन के पास अपनी पत्नी सुनीता कुमावत, विधवा चाची मधु कुमावत (55) और बेटे यांश (9) के साथ रहता था। पंकज का भतीजा हिमांक (9) भी इस समय घर पर था। आर्थिक तंगी और गृह क्लेश के चलते पंकज ने अपनी पत्नी और चाची की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी पर हमला और बेटे का भागना

सीआई ने बताया कि पंकज कुमावत फाइनेंस के काम के साथ-साथ ऑटो चलाता था। सोमवार को करीब 2 बजे वह घर आया और सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता कुमावत (33) पर हथौड़े से हमला किया। सुनीता के चीखने की आवाज सुनकर पास के कमरे में टीवी देख रहा बेटा यांश कुमावत (9) भागते हुए आया तो वह फर्श पर गिरी पड़ी थी। आरोपी ने बच्चे पर भी हथौड़े से वार किया।

बच्चों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई

शोर सुनकर पंकज की विधवा चाची मधु कुमावत (55) कमरे से बाहर आईं। उन्होंने यांश को पीछे किया, तभी पंकज ने चाची पर हथौड़े से हमला कर दिया। मौके का फायदा उठाकर यांश और हिमांक घर से बाहर भाग गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों के शोर सुनकर कॉलोनी के लोग दौड़ते हुए घर की ओर आए। इसी दौरान पंकज ने कमरे में घुसकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर में बिखरा था खून ही खून

पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो फर्श पर खून ही खून बिखरा था और खून से सनी दो लाशें पड़ी थीं, जबकि पंकज का शव फांसी से लटका हुआ था। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।

दो महीने की गर्भवती थी महिला, पंकज का मानसिक तनाव का शिकार

कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतका, सुनीता कुमावत, दो महीने की गर्भवती थी। उसने कुछ दिन पहले कॉलोनी की महिलाओं से यह बात साझा की थी। पंकज कुछ समय से मानसिक परेशानी का सामना कर रहा था और परेशान था।

पंकज ने दो साल पहले बनवाया था मकान

पंकज के दो भाई और हैं। पंकज ने लगभग दो साल पहले यहां मकान बनवाया था। उसके दोनों भाई मंगलम सिटी और हीरापुरा में रहते हैं। उसकी विधवा चाची, मधु, बारी-बारी से तीनों भाइयों के पास रहती थीं। जब परिवार के लोग यांश को अपने घर ले जाने लगे, तो वह मम्मी-पापा से मिलने की जिद पर अड़ गया। फिलहाल, ताऊ का परिवार और मौसी उसे संभाल रहे हैं, और दोनों बच्चे इस घटना से काफी डरे हुए हैं।

नहीं मिला सुसाइड नोट

सीआई सवाई सिंह ने बताया कि पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस टीम ने सर्च के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी पंकज कुमावत, उसकी पत्नी और चाची के मोबाइल को रिकवर कर सीज कर लिया है। अब मोबाइल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुबह मेडिकल बोर्ड से सभी का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी