न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: एक और छात्र ने की आत्महत्या, 2 अप्रैल को देनी थी JEE Main की परीक्षा

कोटा में एक और कोचिंग छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था और 2 साल से कोटा में जेईई मेन और एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। जेईई मेन 2025 की परीक्षा 2 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। छात्र के पिता एक साइंटिस्ट हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 5:57:07

कोटा: एक और छात्र ने की आत्महत्या, 2 अप्रैल को देनी थी JEE Main की परीक्षा

कोटा। शहर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और कोचिंग छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मूल रूप से कानपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह छात्र 2 साल से कोटा में जेईई मेन और एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। छात्र की जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN 2025) की परीक्षा 2 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र के पिता एक साइंटिस्ट हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है।

जीआरपी थाने के उप निरीक्षक धर्म सिंह ने बताया कि घटना रविवार शाम 6:30 बजे के करीब हुई। सूचना पर मृतक छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया था। उसकी जेब से मिली आईडी के अनुसार उसकी पहचान हुई। मृतक छात्र के पिता को घटना के संबंध में जानकारी दी गई, जिसके बाद वे कोटा पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मृतक छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा राजीव गांधी नगर में रहकर 2 साल से कोचिंग कर रहा था। 29 मार्च को उसके बोर्ड एग्जाम खत्म हुए थे और 2 अप्रैल को लखनऊ में जेईई मेन की परीक्षा थी। पिता बेटे को लेने कोटा आ रहे थे, लेकिन रात में यह दुखद सूचना उन्हें मिली। पिता ने आशंका जताई कि बेटा तनाव में था और अपनी बात किसी से साझा नहीं कर पा रहा था। 29 मार्च की रात 11 बजे उससे आखिरी बार बातचीत हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र ने लखनऊ के लिए बस में रिजर्वेशन भी करा लिया था। पिता ने भरोसा दिलाया था कि वह उसका सारा सामान पैकर्स एंड मूवर्स के जरिए ले आएंगे, लेकिन इसके बाद यह हादसा हो गया। घर पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोटा में वह 2 साल तक काफी अच्छे से रहा, जिससे इस घटना की उम्मीद नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका