न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ और करीना ने इनके साथ मनाई ईद, सबा ने शेयर की Photos, सना ने दिखाई छोटे बेटे की झलक

देशभर में आज सोमवार (31 मार्च) को ईद की धूम दिखी। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ गले लगकर मुबारकबाद दी। बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 7:20:08

2 News : सैफ और करीना ने इनके साथ मनाई ईद, सबा ने शेयर की Photos, सना ने दिखाई छोटे बेटे की झलक

देशभर में आज सोमवार (31 मार्च) को ईद की धूम दिखी। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ गले लगकर मुबारकबाद दी। बॉलीवुड भी भला इससे कैसे अछूता रहता। अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाया। सैफ की छोटी बहन सबा पटौदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर ईद के जश्न की झलक दिखाई, जिसमें परिवार के सदस्य एक ही फ्रेम में नजर आए। सबा की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार सैफ और करीना ने अपनी बहनों सबा, सोहा तथा एक्टर कुणाल खेमू के साथ ईद मनाई।

सभी लोग पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। करीना सूट में नजर आईं। सबा ने कैप्शन में लिखा, "ईद के पल...परिवार सबसे ज्यादा मायने रखता है...एक खूबसूरत लंच के लिए भाई (सैफ अली खान), सोहा, बेबो (करीना कपूर खान) और कुणाल खेमू का शुक्रिया, जिन्होंने इसे खास बनाया। आखिरी...वीडियो वर्जन।” वीडियो में सबा सभी को ईद की बधाई देती दिखीं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ईद पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी अख्तर के साथ प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "हम सभी एक ही चांद के नीचे सपने देखते हैं। ईद मुबारक।” इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता फरदीन खान ने लिखा, “यह ईद नई ऊर्जा, समझ और उस दयालुता का समय हो जो हमें एक साथ जोड़े। आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक।” तस्वीर में फरदीन के साथ उनके दोनों बच्चे और मां थीं। साउथ इंडियन स्टार कमल हासन ने लिखा, “रमजान की सभी लोगों को मुबारकबाद, एक पवित्र महीना जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, उदारता और गरीबों को गले लगाने की क्षमता का प्रतीक है।

यह एक ऐसा महीना है, जो भाईचारे और समानता का उदाहरण देता है।” ममूटी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “सभी को ईद की मुबारकबाद।” नयनतारा ने भी "ईद मुबारक" पोस्ट के साथ शुभकामनाएं दीं। अभिनेता महेश बाबू, उनकी पत्नी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और रश्मिका मंदाना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं दी।

सना खान ने ईद के मौके पर कई तस्वीरें और वीडियो किए साझा

सना खान ने भले ही ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पर्सनल लाइफ की झलक शेयर करती रहती हैं। सना ने 5 जनवरी को दूसरे बेटे सैय्यद हसन को जन्म दिया था। आज सना भी पति मुफ्ती अनस सैय्यद और दोनों बेटों संग ईद सेलिब्रेट कर रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है। सना ने पहली बार अपने छोटे लाडले की झलक दिखाई। हालांकि उसका चेहरा उन्होंने हथेली से ढंक दिया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इनमें वह पूरी फैमिली के साथ ईद मनाती दिखाई दे रही हैं और उनके बड़े बेटे खुशी से उछलते-कूदते नजर आ रहे हैं। सना ने मेहंदी भी फ्लॉन्ट की और अपने फैंस को 'ईद मुबारक' कहा। सना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक। अल्लाह हमारी और आपकी दुआएं कबूल करे। अल्लाह आपको इस मुबारक मौके पर शांति, अच्छी सेहत, खुशियों और समृद्धि से नवाजे।”

तस्वीरों में सना ने नीले रंग का अबाया पहना है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। सना ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सना ने ‘बिग बॉस 6’, ‘झलक दिखला जा 7’, ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 6’ जैसे कई रियलिटी शो में भी काम किया है। सना ने 2020 में अचानक ग्लैमर इंडस्ट्री को गुडबाय कह दिया था और अनस के साथ 21 नवंबर 2020 को सूरत में शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी