न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणगौर की पूजा के दौरान आग से झुलसी गिरिजा व्यास, उदयपुर से अहमदाबाद रैफर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास पूजा करते समय आग में झुलस गईं। उदयपुर स्थित उनके घर पर यह हादसा तब हुआ जब दीपक से आग उनके कपड़ों में लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 5:57:04

गणगौर की पूजा के दौरान आग से झुलसी गिरिजा व्यास, उदयपुर से अहमदाबाद रैफर

उदयपुर। राजस्थान कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास अपने उदयपुर स्थित आवास पर पूजा के दौरान आग में झुलस गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है। कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास के भाई गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि वह हर रोज की तरह आज भी मंदिर में पूजा कर रही थीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास हर रोज की तरह अपने आवास पर पूजा कर रही थीं। इस दौरान दीपक से आग उनके कपड़े में लग गई। गिरिजा व्यास की आवाज सुनकर उनका स्टाफ दौड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया। गिरिजा व्यास के भाई ने बताया कि पूजा करने के दौरान दीदी आग से झुलस गईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके गले में चुन्नी थी, जिसमें दीपक से आग लग गई। इस दौरान वहीं स्टाफ बंसी ही मौजूद था। उनके भाई बाहर गए हुए थे।

उनके भाई ने बताया कि आज गणगौर का पर्व था, इसलिए पूजा-आराधना में जुटी हुई थी। वह हर रोज की तरह आज भी पूजा कर रही थीं। गिरिजा व्यास के भाई ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। वहीं, घर पर मौजूद स्टाफ बंसी ने बताया कि वह भगवान सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. जब वह वापस आकर देखा तो गिरिजा व्यास के कपड़ों पर आग लग चुकी थी। स्टाफ ने पानी और टॉवल से आग बुझाने का प्रयास किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के परिजन हितांशी शर्मा ने बताया कि गणगौर का पर्व होने के उपलक्ष में पूरा परिवार पूजा-अर्चना कर रहा था। इस दौरान सभी लोग पूजा-अर्चना करने के बाद अपने कक्ष में चले गए, लेकिन गिरिजा व्यास अपने नियमित तरीके से अपनी पूजा कर रही थीं पूजा के दौरान दीपक से उनके कपड़े में लग गई। उनके परिजन उदयपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है. वहीं, राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने गिरिजा व्यास की ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी