न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: नूंह जिले में नमाज के बाद आपस में टकराए एक ही समुदाय के दो गुट, 5 से अधिक घायल

हरियाणा के नूंह जिले के तिरवाड़ा गांव में ईद की नमाज के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें पांच से अधिक लोग घायल हो गए। पुरानी रंजिश के चलते राशिद और साजिद के गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा टीम तैनात की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 5:44:49

हरियाणा: नूंह जिले में नमाज के बाद आपस में टकराए एक ही समुदाय के दो गुट, 5 से अधिक घायल

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में ईद की नमाज के बाद दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। यहां एक गांव में सोमवार को ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई झड़प में पांच से अधिक लोग घायल हो गए है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दो गुटों के बीच झड़प की घटना सुबह नौ बजे हुई। इस दौरान तिरवाड़ा गांव में राशिद और साजिद नाम के व्यक्तियों के गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। हालांकि सूचना मिलने के बाद कई थानों की टीम गांव में पहुंची। फिलहाल शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शांति सुनिश्चित करने के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की गई है। हिंसा तब शुरू हुई जब ईदगाह से नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे एक समूह के सदस्यों का दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हिंसा रुकी और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि राशिद और साजिद समूहों के बीच पुराना विवाद है, जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों गुटों के कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोट आई है। हमारी पुलिस टीम मौके पर हैं और स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच जारी है और जल्द प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?