न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Impact 1.0 के दौरान 3 नई पॉलिसी लॉन्च, CM भजनलाल बोले- 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 कार्यक्रम में तीन नई नीतियां लॉन्च कीं, जिनमें राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025, डेटा सेंटर पॉलिसी-2025 और टैक्सटाइल्स पॉलिसी-2025 शामिल हैं। उन्होंने राजस्थान को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने और 2030 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए सरकार के कदमों का जिक्र किया।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 8:29:40

Rajasthan Impact 1.0 के दौरान 3 नई पॉलिसी लॉन्च, CM भजनलाल बोले- 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 कार्यक्रम के दौरान तीन नई नीतियों को लॉन्च किया। इनमें राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी-2025 और राजस्थान टैक्सटाइल्स एंड अपेरल पॉलिसी-2025 शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नीतियां उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेंगी और राजस्थान को निवेश का सबसे पसंदीदा स्थान बनाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का है और सरकार इस दिशा में हर संभव कदम उठा रही है।

निवेशकों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री ने एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया, जिससे वे अपने एमओयू की प्रगति को ट्रैक कर सकेंगे और किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, भू-आवंटन के लिए एक नई लैंड पॉलिसी भी शुरू की गई है। 15 मार्च तक एमओयू करने वाले निवेशक अब पोर्टल के माध्यम से भूमि आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 30 अप्रैल तक एमओयू करने वाले निवेशकों को 15 मई तक आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-2047’ का जो विजन प्रस्तुत किया गया है, वह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक दृढ़ संकल्प है। इसी को आधार बनाकर राजस्थान सरकार ने ‘विकसित राजस्थान-2047’ का सपना देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए समृद्धि और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का युग साबित होगा।

राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 18 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। ये औद्योगिक क्षेत्र विभिन्न सेक्टर्स की जरूरतों के अनुरूप डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, प्रदेश में सौर और पवन ऊर्जा की प्रचुरता ने भी दुनियाभर के निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर्स खोलने की घोषणा की। ये चैप्टर्स गुवाहाटी, भुवनेश्वर, रांची, पुणे, दिल्ली, दुबई, म्यूनिख, रियाद, टोक्यो, सिंगापुर, मेलबर्न, नैरोबी, कम्पाला और दोहा में स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रवासी राजस्थानी समुदाय को एक मजबूत नेटवर्क और सहयोग का मंच मिल सकेगा।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- अब चौके-छक्के लगाने का समय

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के बाद कई लोग मुझसे यह सवाल कर रहे थे कि अब क्या बचा है, समिट तो हो चुकी है। यह पुराने दृष्टिकोण वाले लोग हैं, क्योंकि काम तो अब शुरू हुआ है।

राज्यवर्धन सिंह ने क्रिकेट की भाषा में उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे नयी बॉल, नयी पिच पर टीम के कप्तान भजनलाल जी ने खेल को समझते हुए बॉल खेली, उसी तरह हम यहां तक पहुंचे। अब समय आ गया है जब चौके और छक्के लगाने का। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी एमओयू धरातल पर उतरेंगे, क्योंकि इनसे राजस्थान का ही हित है।

राज्य सरकार का दावा है कि उसने 10 प्रतिशत एमओयू को धरातल पर उतार दिया है। भजनलाल सरकार ने अपने शासन के पहले साल में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन किया था, जिसमें करीब 35 लाख करोड़ के एमओयू प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। लगभग 3 महीने बाद, राज्य सरकार ने 3 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग की।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हम इसी तरह से एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग जारी रखेंगे और राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 कार्यक्रम में राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन 11 और 12 दिसंबर को जयपुर में किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी