न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' : भंसाली की भांजी शर्मिन के ट्रॉल होने पर ऋचा ने कही यह बात, अदिति ने भी दी रिएक्शन

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' के हर ओर चर्चे हैं। भंसाली ने इस सीरीज के माध्यम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 May 2024 11:55:44

'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' : भंसाली की भांजी शर्मिन के ट्रॉल होने पर ऋचा ने कही यह बात, अदिति ने भी दी रिएक्शन

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' के हर ओर चर्चे हैं। भंसाली ने इस सीरीज के माध्यम से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। यह सीरीज 1 मई को पहली बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इसमें कई दिग्गज कलाकारों को साथ काम करने का मौका मिला है। किसी को तारीफ मिल रही है, तो किसी की खिंचाई की जा रही है। 'हीरामंडी' में 'आलमजेब' का किरदार निभाने वालीं शर्मिन सहगल की सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है।

भंसाली की भांजी शर्मिन की ट्रोलिंग को लेकर सीरीज की ही साथी कलाकार ऋचा चड्ढा ने रिएक्शन दी है। 'लज्जो'' का किरदार निभाने वालीं ऋचा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे सच में ऐसा लगता है कि यह ऑडियंस का हक है। यह ऑडियंस का हक है कि वह शो को पसंद करें या ना करें। आपको परफॉर्मेंस पसंद आती है, आपको परफॉर्मेंस नहीं भी पसंद आती है। लेकिन आज क्या हो रहा है, मुझे क्या लगता है कि सोशल मीडिया के जमाने में लोग जब ट्रॉल करना शुरू करते हैं, मीम्स बनाने शुरू कर देते हैं, यह सब करना थोड़ा हर्टफुल तो होता है।

मुझे लगता है सभी के लिए होता है। हमें किसी से भी अनकाइंड नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं है कि कल आपके साथ नहीं हो सकता। और हर कोई इंसान है। उल्लेखनीय है कि ऋचा ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी। ऋचा और उनके पति एक्टर अली फैजल ने यह गुड न्यूज शेयर की थी।

richa chadha,actress richa chadha,aditi rao hydari,actress aditi rao hydari,sharmin segal,actress sharmin segal,heeramandi : the diamond bazaar,addhyan suman,sanjay leela bhansali

अदिति राव हैदरी और अध्ययन सुमन ने ऐसे किया शर्मिन का बचाव

‘हीरामंडी’ में ‘बिब्बोजान’ का रोल करने वालीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी शर्मिन को ट्रॉल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि कुछ लोगों को कोई चीज पसंद आती है और कुछ लोगों को नहीं। इसे कहने का एक तरीका है। यह बहुत मतलबी हो सकता है। यह बहुत घटिया हो गया है और मुझे लगता है कि यह सही नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि और क्या कहूं लेकिन मुझे बुरा लग रहा है।

मुझे लगता है कि हम सभी को इसे समझना चाहिए और एक-दूसरे के लिए मौजूद रहना चाहिए। मुझे यह भी लगता है कि लोग वही करते हैं जो उन्हें लगता है कि उनके लिए महत्वपूर्ण है। अगर कुछ लोग मतलबी होना चाहते हैं तो यह उनका विशेषाधिकार है। हमें इसके आस-पास कोई रास्ता खोजना होगा वरना ये सच में कठिन हो जाएगा। जो कोई भी इसका सामना कर रहा है, मैं बस इतना कहूंगी, पॉजिटिव को देखो।

सीरीज में ‘नवाब’ की भूमिका निभाने वाले अध्ययन सुमन ने कहा कि दर्शकों को परफॉर्मेंस की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन पर्सनल अटैक का सहारा लेना एक लिमिट क्रॉस करता है और किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास और करिअर की गति को गहराई से प्रभावित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष