न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां-बेटी के साथ पिता की कब्र पर पहुंचीं सोहा, सबा ने भी किया याद, हॉलीवुड एक्टर गार्सन का निधन

मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के पति पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की आज बुधवार (22 सितंबर) को 10वीं पुण्यतिथि है। भारतीय क्रिकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 5:47:38

मां-बेटी के साथ पिता की कब्र पर पहुंचीं सोहा, सबा ने भी किया याद, हॉलीवुड एक्टर गार्सन का निधन

मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के पति पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की आज बुधवार (22 सितंबर) को 10वीं पुण्यतिथि है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पटौदी का निधन साल 2011 में 70 साल की उम्र में हुआ था। भोपाल के नवाब रहे मंसूर अपने चाहने वालों के बीच ‘टाइगर पटौदी’ के नाम से जाने जाते थे। डेथ एनिवर्सरी पर बेटी सोहा अली खान मां शर्मिला के साथ पिता की कब्र पर दुआ पढ़ती दिखीं।

सोहा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोहा के साथ उनकी बेटी इनाया भी थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा ‘आप हमारे लिए तब तक मरे नहीं हैं जब तक हम आपको भूल नहीं जाते...।’ मंसूर को हरियाणा के पटौदी में बने उनके पुश्तैनी महल ‘पटौदी पैलेस’ में ही दफनाया गया था। शर्मिला ज्यादातर ‘पटौदी पैलेस’ में ही रहती हैं। कुछ ही समय पहले सोहा पटौदी पहुंची थीं।

सोहा ने शर्मिला व इनाया के साथ फोटो शेयर कर तीन पीढ़ियों की झलक दिखाई थी। सोहा की बड़ी बहन सबा ने भी पिता को याद करते हुए उनकी तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है। सबा ने लिखा है ‘अब्बा...मैं आपको हर दिन याद करती हूं और जानती हूं कि आप हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं। लगता ही नहीं कि आपको हमें छोड़े हुए एक दशक बीत गया है...लगता है कि कल की ही बात है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपको हमेशा प्यार। अब्बा...।’

जानें, 42 साल की उम्र में भी कैसे फिट रहती हैं सोहा

42 की उम्र में भी सोहा अली खान की फिटनेस काबिलेतारीफ है। वे फिटनेस बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। सोहा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके फिटनेस वीडियो से भरा हुआ है। वे फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं। सोहा बेली फैट को कम करने और अंदर से मजबूत फील करने के लिए कोर वर्कआउट करती हैं। सोहा योगा करना कभी नहीं भूलतीं। मन की शांति के लिए मेडिटेशन भी करती हैं।

डम्बल स्क्वैट्स, डम्बल रिवर्स लंजेस, किक एक्सरसाइज, लाइट वेट लिफ्टिंग भी सोहा की एक्सरसाइज का हिस्सा हैं। सोहा हमेशा से ही हैल्दी फूड लेने में भरोसा करती हैं। सोहा को घर का खाना ज्यादा पसंद है, चाहे वो दाल-चावल हो या सब्जी-रोटी। सोहा एक बार में ज्यादा खाना खाने से बचती हैं और दिनभर में छोटे-छोटे मील लेती हैं। सोहा डाइट में रोस्टेड नट्स, मौसमी फल और कलरफुल सब्जियों को जरूर शामिल करती हैं। खूब पानी पीती हैं।

soha ali khan,Sharmila Tagore,saif ali khan,mansoor ali khan pataudi,willie garson,entertainment news in hindi

‘सेक्स एंड द सिटी’ के सुपरस्टार विली गार्सन थे कैंसर से पीड़ित

हॉलीवुड से सैड न्यूज आई है। अमेरिका के पॉपुलर शो ‘सेक्स एंड द सिटी’ के सुपरस्टार एक्टर विली गार्सन का निधन हो गया। वे 57 साल के थे। गार्सन के प्रबंधक जॉन कैरेबिनो ने निधन की पुष्टि की। गार्सन लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। विली गार्सन के पुत्र नैथन गार्सन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुझे खुशी है कि आपने मेरे साथ अपना प्यार साझा किया। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा या इसे खोऊंगा। बताया जाता है गार्सन बेटे के काफी करीब थे।

गार्सन ने एचबीओ की सीरीज ‘सेक्स एंड द सिटी’ में स्टैंडफॉर्ड ब्लैच का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। सीरीज के निर्माता माइकल पैट्रिक किंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमने परिवार के एक सदस्य को खो दिया। गार्सन एक शानदार अभिनेता थे और बीमार होने पर भी काम करते रहे। इतनी कम उम्र में उनका दुनिया से जाना हर किसी के लिए चौंकाने वाला और दुखद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर