न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC-13 में फिर गलत सवाल! अमिताभ ने बताया किससे डरती है श्वेता, डिप्रेशन में चले गए थे कपिल...

सोनी टीवी पर इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जा रहा क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) दर्शकों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 8:02:06

KBC-13 में फिर गलत सवाल! अमिताभ ने बताया किससे डरती है श्वेता, डिप्रेशन में चले गए थे कपिल...

सोनी टीवी पर इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जा रहा क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हालांकि फिलहाल एक चूक के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स शो को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। दरअसल शो के हालिया एपिसोड में अमिताभ ने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से महाराजा गुलाब सिंह को लेकर एक सवाल किया। इस सवाल को गलत बताया जा रहा है। सवाल था, “भारत के किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में दरबार प्रथा को खत्म करने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत साल 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने की थी?”

अश्विनी शर्मा नाम के एक दर्शक ने इसका स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा, “केबीसी-13 में गलत सवाल, दरबार प्रथा को 1872 में महाराजा रणबीर सिंहजी ने शुरू किया था। गुलाब सिंह का देहांत 1857 में ही हो गया था। हालांकि अब तक अश्विनी के इस दावे पर शो के मेकर्स की ओर से कोई सफाई पेश नहीं की गई है। इससे पहले भी एक एपिसोड के दौरान आशीष चतुर्वेदी नामक एक यूजर ने हॉट सीट पर बैठीं कंटेस्टेंट दिप्ती तुपे से पूछे गए सवाल के गलत होने की बात कही थी। हॉटसीट पर बैठीं दिप्ती से बिग बी ने सवाल पूछा था, “आम तौर पर भारतीय संसद की प्रत्येक बैठक इनमें से किसके साथ शुरू होती है?” 1.जीरो आवर, 2.क्वेश्चन आवर, 3. लेजिस्लेटिव बिजनेस, 4. प्रिविलेज मोशन।

श्वेता इंजेक्शन का नाम सुन घबरा जाती हैं, अमिताभ ने इनसे पूछा डेट पर जाने के लिए...

अमिताभ बच्चन ने केबीसी में अपनी बेटी श्वेता बच्चन के बारे में खास खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि श्वेता किस बात से बहुत डरती हैं। हॉट सीट पर हाल ही में जोधपुर से सीनियर नर्स सविता भाटी आईं। सविता के पति ने शो के अंदर बताया कि नर्स होने के बावजूद वे इंजेक्शन से काफी डरती हैं। उनकी यह बात सुनकर अमिताभ हंसने लगे और फिर कहा कि श्वेता भी इंजेक्शन से काफी डरती हैं। डर के मारे वह पूरे घर में दौड़ने लगती हैं। दूर से भी इंजेक्शन का नाम सुन ले तो दूसरे कमरे में भाग जाती है।

इस बीच, केबीसी का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है, जिसमें अमिताभ ने कंटेस्टेंट नैनीताल की एक टीचर शक्ति प्रभाकर को इंट्रोड्यूस करते हुए दिखाया गया और ऑडियंस को यह बताते हुए दिखाया गया कि उनका परिवार दुखी था क्योंकि वे शादी करने के लिए तैयार नहीं थीं। फिर, अमिताभ ने शक्ति से पूछा, "अगर मैं आपको डेट पर ले जाऊं तो कैसा रहेगा?" वो शरमा गईं और बोलीं, "मुझे चुटकी काटनी पड़ेगी। मतलब, अभी तक मैं कभी डेट पर नहीं गई हूं और डायरेक्ट आप पूछ रहे हैं मेरे से।"

amitabh bachchan,kapil sharma,kbc-13,kaun banega crorepati,the kapil sharma show,entertainment news in hindi

पत्नी गिन्नी ने की कपिल को डिप्रेशन से उबरने में मदद

द कपिल शर्मा शो की वापसी हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। इस बीच कपिल ने इस बात का खुलासा किया है कि वे कैसे डिप्रेशन में आ गए थे। कपिल ने बताया कि उन्होंने जिंदगी के सबसे कठिन दौर को पार किया है। ऐसे में उनकी पत्नी गिन्नी ने उनका हाथ थामा। कपिल ने बताया कि मुझे इस बात का अहसास होने लगा था जब मीडिया ने यह कहना शुरू कर दिया कि मैं अवसाद (डिप्रेशन) में हूं। मैंने लोगों पर भरोसा करना बंद कर दिया था। लोग मेरे चेहरे पर कुछ और पीठ के पीछे कुछ और बोला करते थे। मैंने शो बंद कर दिया।

मुझे किसी ने ऐसा करने के लिए नहीं बोला था। ऐसे समय गिन्नी ने मेरा साथ दिया। मैंने शो के जरिए विरोधियों को जवाब देने का फैसला किया। मैं समझ गया कि ये मेरा शो है जिसने मुझे दर्शकों का प्यार दिलाया। जब आप तनाव में होते हैं तो दिमाग में ऐसा केमिकल घुस जाता है जो पोजिटिव सोचने नहीं देता। तब गिन्नी और परिवार मेरी हिम्मत बने। गिन्नी ने ही कहा कि मुझे वापसी करनी चाहिए क्योंकि जनता मुझसे प्यार करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर