‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत मीडिया फ्रेंडली होने से अक्सर कोई न कोई मसाला देती रहती हैं। उनके द्वारा कही गई बातें चर्चा का विषय बन जाती हैं। उनकी ड्रेसिंग भी उन्हें खूब सुर्खियां दिलाती हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया को भी अपने प्रचार के लिए बखूबी इस्तेमाल करना जानती हैं। राखी का कोई भी फोटो या वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाता है। अब इसी क्रम में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मशहूर अभिनेता गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं। कृष्णा कॉमेडियन होने के साथ एक बेहद अच्छे डांसर भी हैं। वे कई दफा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।














